मिशन ना पूरा होने से वैज्ञानिक उदास हुए
नई दिल्ली: भारतीय एजेंसी इसरो को आधी रात को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब लैंडर से वैज्ञानिकों का संपर्क टूट गया। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वैज्ञानिकों ने हार मान ली हो। वो अब भी अपने प्रयासों में लगे हुए हैं। उनकी हौसला अफजाई के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी इसरो के हेडक्वार्टर बेंगुलुर में मौजूद थे। वहीं लोगों ने भी इसरो के वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई की है।
सोशल मीडिया पर आने लगे रिएक्शन
शुक्रवार की रात लोग चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर होने वाली लॉन्चिंग को देखने के लिए अपने टीवी सेट पर टक-टकी लगाए हुए थे। लेकिन जैसे ही इसरो से लैंडर का संपर्क टूटा हर कोई दुखी हो गया। बावजूद इसके लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई की। रात से ही लोगों के सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरु हो गए थे। क्या फिल्म जगत, क्या क्रिकेट जगत और क्या आद आदमी हर कोई इन वैज्ञानिकों की इस मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वैज्ञानिकों को हर किसी को गर्व है
ट्विटर पर @MahiGidwani नाम के यूजर ने के. सिवन की पीएम मोदी से गले मिलते हुए एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'हमें और पूरी दुनिया को आप पर गर्व है। जय हिंद।' वहीं @Gughul365 नाम के यूजर ने लिखा 'लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।। चंद्रयान-2 / चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा, देश को अब ऑर्बिटर से उम्मीद। लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होनी थी, यहां इससे पहले किसी भी देश का यान नहीं पहुंच सका था।'