बाइक को पहाड़ पर चढ़ते हुए तो कई बार देखा जाता है। लेकिन कार को नहीं देखा होगा। इन दिनो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार खड़ी पहाड़ी पर चढ़ जाती है। इसको देखकर हर कोई दंग है।
नई दिल्ली। आमतौर पर आपने कार को सड़क या रेगिस्तान में चलते हुए देखा होगा। अगर आपसे कहा जाए कि एक बंदा है जो कार को पहाड़ी पर चढ़ा देता है। तो क्या इस पर यकिन करेंगे। शायद नहीं। क्योंकि बाइक को पहाड़ पर चढ़ते हुए तो कई बार देखा जाता है। लेकिन कार को नहीं देखा होगा। इन दिनो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार खड़ी पहाड़ी पर चढ़ जाती है। इसको देखकर हर कोई दंग है। सभी यह सोचने के लिए मजबूर है कि आखिर कार खड़ी पहाड़ी पर कैसे चढ़ गई।
बिना रूके पहाड़ी पर चढ़ी कार
दरअसल, इस वीडियो में एक ड्राइवर खड़ी पहाड़ी पर कार को चढ़ा देता है। हालांकि कार के इस ग्रेविटी को सिरे से ही नकार देंगे। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके लिए उन्होंने कई बार अभ्यास किया होगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खड़ी पहाड़ी है। उस पहाड़ी के नीचे एक ब्लैक कलर की कार खड़ी रहती है। जिसे उसका ड्राइवर पहाड़ी पर चढ़ा देता है। कार बिना किसी रुकावट के पहाड़ी पर चढ़ जाती है।
वीडियो को देखकर हर कोई हैरान
जानकारी के मुताबिक़ ये वीडियो सिर्फ 14 सेकंड का है। जिसे हर्ष गोयनका नामक शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर होने के बाद से अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इतना ही नहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स भी किया है। कार की इस स्टंट के वीडियो देखने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कई लोग तो इस वीडियो को सच भी मान चुके हैं। जबकि कई लोग ऐसे भी हैं, जो इसे सिर्फ कैमरे की कला मान रहे हैं।