हॉट ऑन वेब

लॉकडाउन में घरों की छत का हो रहा है गजब इस्तेमाल, फोटोग्राफर ने चोरी-चुपके शूट किया ये Video

फोटोग्राफर जेरेमी कोहेन ( Jeremy Cohen ) ने हाल ही में अपने ट्विटर ( Twitter ) हैंडल से एक वीडियो ( Video ) शेयर किया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Viral Video

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन किया गया है। इसलिए लोग अपने घरों में ही कैद है। इस बीच ब्रुकलिन ( Brooklyn ) के फेमस फोटोग्राफर जेरेमी कोहेन ( Jeremy Cohen ) ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ( Video ) शेयर किया है।

इस वीडियो को उन्होंने छिपकर शूट किया है इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लॉकडाउन के दौरान न्यूयार्क में 'रूफ कल्चर' शुरु हो गया है। जिसका मतलब ये हुआ कि यहां लोग लॉकडाउन ( Lockdown ) के दौरान अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त छतों पर ही गुजार रहे हैं।

जिसमें लोग घर की छतों पर ही एक्सरसाइज ( Exercise ) करना, डांस ( Dance ), पेंटिंग ( Painting ) करना, अकेले बैठना या फैमिली के साथ बैठना पसंद कर रहे है। इस वीडियो ( Video ) में लोग अपने घर के छतों पर आजादी की सांस लेते हुए नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में एक कपल डांस करते हुए वीडियो कॉल पर बातें करता हुए देखा जा सकता है। वहीं एक शख्स बॉक्सिंग ( Boxing ) के साथ जिम करते हुए नजर आ रहा हैं। लोग अपने पालतू कुत्तों को भी छतों पर घूमाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं।

इसे देखने के बाद सबसे बड़ी सीख यह मिलती है कि भले ही लॉकडाउन ( Lockdwon ) की वजह से हम अपने घर के बाहर नहीं निकल पा रहे हो लेकिन खुद को खुश और फिट रखने के लिए घरों की छत का फिलहाल इससे बेहतर कोई दूसरा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाने की आवाज आ रही है वह मैक मिलर की ब्लू मून का गाना है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि मेरी भी इच्छा है कि काश मैं भी ऐसी ही बिल्डिंग में रहता जहां की छते ऐसी हैं तो मैं भी छत पर आराम फरमा सकता था।

Published on:
21 Apr 2020 07:47 am
Also Read
View All