हॉट ऑन वेब

ग्लोबल वार्मिंग से नरभक्षी हुए पोलर बियर, अपने ही बच्चों को मारकर खा रहे

Cannibal Polar Bears : ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते पिघल रही आर्कटिक की बर्फ ध्रुवीय भालूओं का बदला बर्ताव, हुए आक्रामक
2 min read
Feb 29, 2020
cannibal.jpg

नई दिल्ली। पोलर बियर (Polar Bear) का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट छा जाती है। क्योंकि सफेद रंग के ये ध्रुवीय भालू काफी क्यूट होते हैं। ऐसे में अगर पता चले कि वो नरभक्षी (Cannibal) भी हो सकते हैं तो शायद ही आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते कहर के चलते आर्कटिक में रहने वाले पोलर बियर नरभक्षी बन गए हैं। उनकी खतरनाक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दरअसल क्लाइमेट चेंज (global warming) की वजह से ध्रुवीय क्षेत्रों में पर्यावरण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। माना जा रहा है इससे ध्रुवीय भालूओं के स्वभाव में भी बदलाव हो रहा है। चूंकि भालुओं के आवासों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। साथ ही उन्हें खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है, ऐसे में वे खुद के ही बच्चों को मारकर खाने को मजबूर हो गए हैं।

इंसान पर्यावरण का शोषण (environment exploitation) इतना ज्यादा कर रहे हैं, कि ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती जा रही है। इससे आर्कटिक के तापमान में भी इजाफा हुआ है। जिसके चलते बर्फ पिघल रही है। चूंकि पोलर बियर बर्फ में ही रहते हैं ऐसे में इसका पिघलना खतरने की निशानी है। शोधकर्ताओं का कहना है, 'ध्रुवीय भालू में इस तरह का बर्ताव भोजन में कमी के कारण हो रहा है। ऐसे में वे खुद को जिंदा रखने के लिए मादा और शिशु भालू पर हमला कर रहे हैं क्योंकि उनका शिकार करना आसान है।'

Published on:
29 Feb 2020 12:34 pm