हॉट ऑन वेब

पुलिस ने पति को बीच रास्ते गिरफ्तार कर गर्भवती को ये काम करने पर किया मजबूर

यहां एक गर्भवती महिला को इतनी मजबूर हो गई कि उसे प्रसव पीड़ा के दौरान खुद कार चलाकर बच्चे को जन्म देने अस्पताल जाना पड़ा।

2 min read
Aug 20, 2018
पुलिस ने पति को बीच रास्ते किया गिरफ्तार कर गर्भवती को ये पर किया मजबूर

नई दिल्ली। इस दुनिया में हर कोई अपने कर्तव्यों को लेकर कभी-कभी मजबूर होता है। लेकिन अपनी ड्यूटी निभाते वक्त कुछ ऐसा होता है जिसमें आप कुछ अनैतिक कर जाते हो। ऐसा ही कुछ हुआ अमरीका के कैलिफोर्निया में यहां ड्यूटी निभाते पुलिस वालों की वजह से एक गर्भवती महिला को वह करना पड़ा जो सोचना भी परेशानी में डाल सकता है। यहां एक गर्भवती महिला को इतनी मजबूर हो गई कि उसे प्रसव पीड़ा के दौरान खुद कार चलाकर बच्चे को जन्म देने अस्पताल जाना पड़ा। अब आप ये सोच रहे होंगे उसके साथ कोई नहीं था जो उसे इस हालत में अस्पताल पहुंचा सके तो आपको हम बता दें कि इस महिला का पति उसके साथ था लेकिन पुलिस ने उसे रस्ते में ही गिरफ्तार कर कर लिया। गिरफ्तारी की वजह के बारे में हम आपको बताएंगे लेकिन जो इस गर्भवती महिला के साथ हुआ वो सही था यह सवाल इस खबर को पढ़ने के बाद हर किसी के मन में उमड़ रहा है।

hospital to give birth" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/20/cc_3280448-m.jpg">

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय उसके पति की शिनाख्त एक प्रवासी एजेंट के रूप में हुई थी। जिसके बाद अस्पताल जाने के दौरान ही उसे हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि, मारिया डेल कैरमेन वेनेगास नाम की गर्भवती महिला जो अपने पति जोएल एरोना लारा के साथ प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल जा रही थी। रस्ते में वे सैन बर्नार्डिनों में वे अपनी कार में ईंधन भरवाने के लिए रुके। इसके बाद चेकिंग के दौरान जोएल को गिरफ्तार कर लिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारिया ने बताया, जैसे ही दंपति का वाहन ईंधन स्टेशन पर रुका, वैसे ही दो वाहन उनके बगल में आकर खड़े हो गए। वेनेगास ने बताया कि अमरीका आव्रजन के एजेंट और सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारियों ने उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए और पहचान पत्र दिखने की बात की। मारिया का कहना है कि, उनकी परिस्थिति ऐसी बन गई थी कि वे जल्दी में अपना पहचान पत्र घर ही भूल आए थे। फिर क्या था अपने कर्तव्यों को देखते हुए पुलिस ने जोएल को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद मारिया को मजबूरन खुद ही कार चलाकर अस्पताल जाना पड़ा और खुद को एडमिट कराया जिसके बाद मरिया ने अपने पांचवें बच्चे को जन्म दिया। हालांकि उनके पति पर अब केस दर्ज हो गया है लेकिन मरिया के पांचों बच्चे अमरीका के नागरिक होंगे।

ये भी पढ़ें

वीडियोः रेलवे स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम दृश्य देखकर रह गए हैरान, ये थी वजह
Published on:
20 Aug 2018 09:52 am
Also Read
View All