
नई दिल्ली। वेलेंटाइन वीक के शुरू होते ही लव बर्ड्स का प्यार परवान चढ़ने लगता है। मगर इसी बीच कुछ आशिक भी मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को हिदायत देने के मकसद से राजस्थान पुलिस ने अनोखा तरीका आजमाया। उन्होंने प्रपोज डे के मौके पर शाहरुख खान की मूवी डर का फोटो शेयर किया। इसके जरिए लड़की की भावनाओं का सम्मान करने और उसकी ना को भी स्वीकार करने का संदेश दिया है।
राजस्थान पुलिस ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें कैप्शन लिखा है, ष्रुच्तवचवेमक्ंल पर ष्नाष् का भी सम्मान करे। महिला का पीछा करना, छेड़छाड़ या जबरन दोस्ती करना भी एक गंभीर अपराध है। ऐसा करने पर 3 वर्ष तक की कड़ी सजा हो सकती है। इसलिए महिलाओं के प्रति अपना रवैया गलत ना रखें। उनकी भावनाओं की कद्र करें।
प्रपोज डे के मौके पर राजस्थान पुलिस का ये अनोखा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस कदम की सरहाना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बहुत ही शानदार विज्ञापना बनाया है, तू हां कर या ना कर। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे बहुत बढ़िया तरीका बताया। इस मैसेज को तेजी से शेयर किया गया। साथ ही काफी लोगों ने इसे री-ट्वीट भी किया है।