हॉट ऑन वेब

गाना गाने वाली इस गधी ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

गाना गाने वाली पुणे की एक गधी का वीडियो वायरल अपनी सुरीली आवाज से गधी ने जीता लोगों का दिल पुणे के एनिमल शेल्टर होम में रहती है ये गधी

less than 1 minute read

नई दिल्ली। इंटरनेट पर आपने कई लोगों को गाते सुना होगा। आपको उनका वीडियो भी काफी पसंद आया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो पहली नजर में ही आपको खूब पसंद आएगा।

दरअसल इंटरनेट पर मुंबई के पुणे की एक गधी का गाना गाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस गधी का नाम एमिली है जो पुणे के एनिमल शेल्टर होम में रहती है। उसकी आवाज आम गधों के मुकाबलों काफी सुरीली है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि यह वीडियो लगभग एक साल पुराना है। इस वीडियो को एनिमल शेल्टर होम के कर्मचारियों ने पिछले साल बनाया गया था। वीडियो में गधी सुरीली आवाज में रेंकती नजर आ रही है। जिसमें उसकी वोकल रेंज का नराजा दिख रहा है। इसे रिकॉर्ड कर शेल्टर होम के स्टाफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। देखिए गधी का गाना गाने वाला वीडियो-

Updated on:
09 Aug 2019 04:32 pm
Published on:
09 Aug 2019 10:45 am
Also Read
View All