
नई दिल्ली। पुणे पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसने कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था लेकिन हद तो तब हो गई जब उसने कीमती सामानों पर हाथ साफ करने के साथ-साथ कीमती विदेशी कुत्ता तक चुरा लिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस शातिर चोर के पास से विदेशी नस्ल का एक कुत्ता, लाखों की नकदी और एक मोटराइसकिल बरामद की है। दरअसल पुणे के कोथरूड पुलिस थाने में एक कारोबारी ने अपनी दुकान में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ अपने विदेशी नस्ल के कुत्ते के भी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि चोर के पास से बरामद किया गया चोरी का कुत्ता यॉर्कशायर टेरियर (Yorkshire Terrier) नस्ल का है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख रुपये के करीब है। पुलिस ने चोर की पहचान अक्षय कांबले के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि अक्षय कांबले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुणे में कई दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। साथ ही अक्षय कांबले कई वाहनों की चोरी भो कर चुका है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे पुलिस ने मुखबिर से मिली एक टिप से उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। मुखबीर की वह खबर पुख्ता निकली और 19 साल का अक्षय कांबले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कस्टडी में अक्षय ने अपने साथी के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल ली। पूछताछ में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई कि इस चोर ने कोथरुड परिसर की एक दुकान में चोरी करते समय दुकान से विदेशी नस्ल का कुत्ता। जिस शख्स को यह कुत्ता बेचा गया उस शख्स ने इस विदेशी कुत्ते को अपने घर मे छुपा कर रखा था। पुलिस ने कुत्ते को उसके मालिक के हवाले कर दिया है। पुलिस ने चोर के पास से बरामद कुत्ता उसके मालिक को वापस कर दिया है और गिरफ्तार शातिर चोर को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि चोर का एक साथी भी है, जिसकी तलाश की जा रही है।