हॉट ऑन वेब

OMG! किचन में घुसते ही महिला को दिखी एेसी चीज, निकल गई चीख

महिला जैसे ही अपने किचन में खाना बनाने पहुंची, वहां उसे ऐसी चीज दिखी कि उसकी चीख निकल गई। इसके बाद दौड़ते हुए भागी और लोगों को ये बात बताई।

2 min read
Jul 01, 2018
OMG! किचन में घुसते ही महिला को दिखी एेसी चीज, निकल गई चीख

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक महिला के साथ वो हुआ सो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। महिला जैसे ही अपने किचन में खाना बनाने पहुंची, वहां उसे ऐसी चीज दिखी कि उसकी चीख निकल गई। इसके बाद दौड़ते हुए भागी और लोगों को ये बात बताई।

आखिर महिला ने ऐसा क्या देख?

ये भी पढ़ें

पेट में दर्द को कई दिनों से नजरअंदाज कर रही थी महिला, एक्स-रे में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

घटना जलपाईगुड़ी के छलीपाड़ा इलाके की है। एक महिला रोज की तरह सुबह अपने किचन में खाना बनाने के लिए जाती है। जैसे ही वह अंदर पहुंचती है उसे करीब 13 फीट लंबा अजगर दिखाई पड़ता है। उसने देखते ही महिला की हालत खराब हो जाती है। वह चीखते हुए बाहर भागती है और लोगों को इसकी जानकारी देती है।

अजगर को देखने के लिए लग गया लोगों का जमावड़ा

बता दें, जैसे ही घर में अजगर की बात पता चलती है वहां लोगों को जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है।
इलाके के लोग अजगर देखने पहुंचने लगते हैं। इसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी जाती है।
वन विभाग के कर्मचारी मौके पवर पहुंचते हैं और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू करते हैं। कुछ ही देर में अजगर को पकड़ लिया जाता है। वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अजगर तीस्ता नदी में बहकर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बहकर यहां आ गया।


महिला को निगल गया था अजगर


बीते दिनों इंडोनेशिया में एक महिला का शव आठ मीटर लंबे अजगर के पेट से निकाला गया। फूले हुए अजगर को मार डालने के बाद महिला का शव निकाला जा सका था। महिला अपने मक्के खेत की देखभाल करने गई थी, जब अजगर ने उसे निगल लिया था। जिस इलाके में वह लापता हुई उसी जगह अजगर मिला। इससे पहले भी अगजर के कइर् एेसे मामले आ चुके हैं, जब अजगर ले लोगों की जान ले ली हो।

ये भी पढ़ें

पैर होते हुए भी ये बाप-बेटे नहीं चल सकते पैदल, जूते से लगता है डर, बीमारी एेसी की उड़ जाएं होश

Published on:
01 Jul 2018 01:18 pm
Also Read
View All