हॉट ऑन वेब

एक टिकट चेकर ऐसा भी जिसने बगैर टिकट यात्रा करने वालों से वूसला 1.51 करोड़ का जुर्माना

रेलवे के एक टीटी ने रेलवे का किया मालामाल रेलवे के मुताबिक गलांडे ने 1.51 करोड़ रुपए वसूले
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2020, 1:04 PM IST
ticket-checker.jpg
Indian Railway

नई दिल्ली। अगर आप ने भी ट्रेन ( Train ) में बगैर टिकट ( Without Ticket ) यात्रा की तो जाहिर सी बात है कि आपका पाला भी टिकट चेकर ( TT ) से जरूर पड़ा होगा। कई बार आपने जुर्माने से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाया होगा या फिर कोई दूसरा ऐसी वजह बताई होगी जिस पर टीटी यकीन कर सकें।

अब हर किसी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती कि टीटी किसी के बहानों को सच मानकर उसे बख्श दे। दरअसल रेलवे ( Railway ) के एक टिकट चेकर ने 22 हजार से ज्यादा बेटिकट पकड़े गए यात्रियों ( Passengers ) से डेढ़ करोड़ रुपए फाइन ( Fine ) वसूलकर नया रिकॉर्ड बनाया है। एसबी गलांडे ने 22680 यात्रियों से 1.51 करोड़ रुपए वसूले।

हालांकि उनके अलावा भी रेलवे के मुताबिक तीन अन्य टिकट चेकर ने साल 2019 में बेटिकट यात्रियों से एक-एक करोड़ रुपए बतौर जुर्माना वसूल किए। रेलवे के अफसरों के मुताबिक एसबी गलांडे व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा रेवेन्यू कमाने वाले रेलवे कर्मचारी बन गए हैं। उनके जरिए वूसला गया यह फाइन पिछले साल का है।

एसबी गलांडे सेंट्रल रेलवे फ्लाइंग़ स्क्वाड में कार्यरत हैं। गलांडे दिन के 12-13 घंटे ट्रेनों में ही बिताते हैं। भारत में टिकट चेकर्स को कई बार यात्रियों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ता है, क्योंकि कई बार टिकट मांगने भी लोग अपना टिकट चेक नहीं कराते बल्कि ऊपर से टीटी के साथ बदसलूकी ओर कर देते है।

Published on: