हॉट ऑन वेब

रिंग में पिटने के बाद अब बदला लेने को तैयार हैं राखी सावंत! इनकी मदद से करेंगी रेवेल को चारों खाने चित

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत को एक महिला पहलवान ने अपने कंधे पर उठाकर पटक दिया था। जिसके बाद राखी सावंत को रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 1:20 PM IST
rakhi sawant asking phogat to take revenge from CWE wrestler
रिंग में पिटने के बाद अब बदला लेने को तैयार हैं राखी सावंत! इनकी मदद से करेंगी रैवल को चारो खाने चित्त

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत को एक विदेशी महिला रेसलर को चैलेंज देना पिछले रविवार को महंगा पड़ गया था। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत को एक महिला पहलवान ने अपने कंधे पर उठाकर पटक दिया था। जिसके बाद राखी सावंत को रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने राखी को प्राथमिक उपचार के बाद आराम करने की सलाह दी थी। हालांकि अब राखी ने बदला लेने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए राखी ने रेबल से बदला लेने के लिए बुलबुल और फौगाट बहनों से हेल्प मांगी है।

बता दें कि पंचकूला में बिग फाइट के दौरान महिला रेसलरों के भी मुकाबले रखे गए थे। जिसमें कई विदेशी रेसलरों के बीच मुकाबले हुए। यहां पर अपनी फाइट जीतने के बाद विदेशी महिला रेसलर रेवेल ने ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि यदि किसी भी भारतीय महिला में दम है तो मुझसे आकर लड़े, लेकिन कोई महिला तैयार नहीं हुई। इसके बाद राखी सावंत स्टेज पर आ गई और महिला रेसलर को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि उसमें दम है तो उसके जैसा डांस करके दिखाए। इसके बाद दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया, जिसमें राखी को रेवेल ने ऐसा पटका कि वो सीधे अस्पताल पहुंच गई।

हालांकि बाद में अपने साथ धोखा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेवेल और उनके बीच कोई फाइट कॉम्पिटिशन नहीं थी। उन्होंने तो डांस कॉम्पिटिशन के लिए चैलेंज दिया था लेकिन रेवेल ने उनको पटक दिया। ऐसे में बदला लेने के लिए उन्होंने बुलबुल और फोगाट बहनों से हेल्प मांगी है। वहीं अंबाला में होने वाली फाइट में अपनी डांस परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वो ठीक हो जाती हैं तो अपनी प्रस्तुति जरुर देंगी। फिलहाल राखी सावंत रीढ़ की हड्डी में चोट आने के कारण आराम कर रही हैं।

Updated on:
14 Nov 2018, 1:20 PM IST
Published on: