हॉट ऑन वेब

जब चूहों ने की इंसानों जैसी फाइट, लोगों ने कहा, ये हैं रियल लाइफ के Jerry

आम तौर पर चूहे घर में आ ही जाते हैं लेकिन क्या अपने कभी चूहों को लड़ते हुए देखा है। दो चूहों की ये लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों चूहे इस कदर एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जैसे कोई इंसान आपस में लड़ता हो।

2 min read
Feb 26, 2022
Rats fighting funny video went viral online
Rats fighting funny video:

चूहे हर किसी को पसंद नही आते कुछ लोग इससे डरते हैं तो वहीं कुछ लोग इन्हें पालते हैं। चूहे इंसान के बेहद काम आते हैं, कोई भी एक्सपेरिमेंट करना होता है तो अधिकतर चूहों का ही इस्तेमाल किया जाता है। आम तौर पर चूहे घर में आ ही जाते हैं लेकिन क्या अपने कभी चूहों को लड़ते हुए देखा है। दो चूहों की ये लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों चूहे इस कदर एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जैसे कोई इंसान आपस में लड़ता हो। आप देख सकते हैं कि दोनों चूहे 'WWE' स्टाइल में एक-दूसरे पर टूट पड़ते हुए दिखाई देता हैं। जानवर एक-दूसरे से किस तरह लड़ते हैं इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे। चूहों की लड़ाई का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जानवरों की लाखों तस्वीरें और वीडियो हैं। जानवरों के कुछ वीडियो मजेदार और क्यूट होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है. दो चूहों के बीच ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों चूहे एक-दूसरे का गला पकड़कर कभी लातों से तो कभी एक-दूसरे को पटककर मार रहे हैं। ये दोनों इस तरह से मारपीट कर रहे हैं मानो जानी दुश्मन हों। तो आइए सबसे देखते हैं ये मजेदार वीडियो

यह भी पढ़ें-भारत की गोल्डन नदी जो पानी के साथ उगलती है सोना, जानिए क्या है खास



चूहों के बीच हुई इस जोरदार लड़ाई के वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, देखिए कैसे 'WWE' स्टाइल में ये चूहे आपस में फाइट कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया की जनता को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

कुछ ही सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स लोटपोट हो रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स फनी इमोटिकॉन के जरिए लगातार अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


यह भी पढ़ें-इस पंचांग ने पहले ही बता दिया था कि रूस और यूक्रेन में युद्ध होगा, जानिए पूरी सच्चाई

Updated on:
26 Feb 2022 09:43 pm
Published on:
26 Feb 2022 09:41 pm