हॉट ऑन वेब

लड़की ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की थी शादी, सुहागरात पर पता चली ये हकीकत…. उड़ गए होश

आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर में शादी के नाम पर एक लड़की से ऐसा धोखा किया गया कि उसकी दुनिया ही उजड़ गई।
2 min read
Sep 04, 2018
omg
लड़की ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की थी शादी, सुहागरात पर पता चली ये हकीकत.... उड़ गए होश

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर में शादी के नाम पर एक लड़की से ऐसा धोखा किया गया कि उसकी दुनिया ही उजड़ गई। करीब एक साल पहले अनंतपुर जिले की रहने वाली लड़की की हैदराबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी हुई थी। लड़की ने बताया कि सुहागरात के दिन ही उसका पति अजीबोगरीब हरकतें करने लगा।

सुहागरात पर सामने आई हकीकत


पीड़िता ने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है। लड़की ने बताया कि उसकी धोखे से एक ऐसे इंसान से शादी करा दी गई, जो नपुंसक था। ये बात मुझे सुहागरात के दिन ही पता चल गई थी। इसी दिन वह वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगा था। उसने चोरी—छिपे मेरी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। जब मैंने उसकी ये बातें अपने ससुरालवालों को बताई तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया।

न्यूड वीडियो आैर फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी


बता दें, पीड़िता ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पति उसकी न्यूड फोटो और वीडियो भी बना चुका है। इन्हें वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। लड़की का कहना है कि उसे न्याय चाहिए, ताकी वह किसी दूसरी लड़की की जिंदगी न बर्बाद कर सके। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जब किन्नर निकला था दूल्हा

बता दें, शादी के नाम पर लड़की से धोखे क ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई एेसे केस सामने आ चुके हैं, जब लड़की को सुहागरात पर दूल्हे की सच्चाई पता चली हो। उत्तर प्रदेश के बरेली में भी एक केस सामने आया था, जब दुल्हन शादी के अगले दिन ही घर छोड़ मायके पहुंच गई थी। जब उससे वजह पूछी गई तो उसने कहा था कि उसका पति एक किन्नर है।

Published on:
04 Sept 2018 02:42 pm