Riding Motorcycle Too Fast On Highway Goes Wrong: हाईवे पर ज़्यादा तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाना कई बार भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ।
दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें रफ्तार का जूनून होता है। ऐसे लोग अपने व्हीकल्स को काफी तेज़ रफ्तार में चलाते हैं। ज़्यादा तेज़ रफ्तार से व्हीकल चलाना न सिर्फ दूसरे लोगों के लिए, बल्कि चलाने वाले के लिए भी काफी खतरनाक होता है। ऐसा करने से दूसरे लोगों को चोट लगने का जोखिम तो होता है ही, खुद चोटिल होने का भी जोखिम रहता है। पर इसके बावजूद लोग मानते नहीं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ज़्यादा तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहा है और उसको इसका परिणाम भी भुगतना पड़ता है।
हाईवे पर ज़्यादा तेज़ रफ्तार से चलाई मोटरसाइकिल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स ज़्यादा तेज़ रफ्तार में हाईवे पर मोटरसाइकिल चला रहा है और ऐसा करने का वीडियो भी बना रहा है।
हुआ एक्सीडेंट
ज़्यादा तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने पर उसका बैलेंस बिगड़ने लगता है जिसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है। मोटरसाइकिल चला रहे शख्स से फिर वो काबू नहीं होती और उसका एक्सीडेंट हो जाता है और मोटरसाइकिल समेत शख्स भी हाईवे के किनारे जाकर धड़ाम से गिरता है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।