
नई दिल्ली। रोमानिया में रह रहे रोमा कम्युनिटी के लोगों का भारत से है विशेष संबंध है, यहां के बुजेस्क्यू टाउन में लगभग 35 प्रतिशत रोमा समुदाय के लोग रहते हैं। यहां सिंती और रोमा समुदाय के लोग पूरे यूरोप में बसे हुए हैं। उन्हें यूरोपीय संघ के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय में गिना जाता है। जीन के ढांचे पर रिसर्च से पता चला है कि उनके तार भारत से जुड़े हैं। करीब 1500 साल पहले सिंती समुदाय यहां आके बस गया और धीरे-धीरे की भाषा और तौर तरीकों को सीख भी गया। सिंतीयों की भाषा रोमानी है बता दें कि रोमानी कोई एक भाषा न होकर, कई भाषाओं और बोलियों का मिश्रण है।
जिन भाषाओं का मिश्रण रोमानिया में हुआ है उनका मूल संस्कृत है। 18वीं सदी के भाषा वैज्ञानिकों की मानें तो वे हमेशा से इस बात को कहते आए हैं कि, सिंती और रोमा समुदायों का इतिहास भारत से जुड़ा है। इस शोध से एक तो हमने इस बात की पुष्टी कर ली कि वे भारत से ही आए थे, इसके साथ हमें यह भी ठोस रूप से पता चल गया है कि वे भारत के उत्तर और उत्तर पश्चिमी इलाके से नाते रखते थे। हम कह सकते हैं कि यहीं से रोमा समुदाय का पलायन शुरू हुआ।
यूरोप के तकरीबन हर हिस्से में जबरदस्त भेदभाव की शिकार हैं और गरीबी से जूझ रही हैं। लेकिन इसके ठीक उलट यहां रह रही रोमा कम्युनिटी बहुत अमीर है। यहां इनके ऊंचे और आलीशान मकान मौजूद हैं। उनके घरों के सामने महंगी स्पोर्ट्स कार से लेकर घर के अंदर हर तरह की सुख सुविधाएं हैं। उनके घरों के सामने महंगी स्पोर्ट्स कार से लेकर घर के अंदर हर तरह की सुख सुविधाएं हैं। उनके घरों के सामने महंगी स्पोर्ट्स कार से लेकर घर के अंदर हर तरह की सुख सुविधाएं हैं।