हॉट ऑन वेब

एक अंजान शख्स ने तैमूर के संग की ऐसी हरकत कि डर के मारे सहम गए छोटे नवाब, अब सैफ-करीना लेंगे यह अहम फैसला

इस घटना के बाद से उन्हें अपने बेटे के सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। जिसके चलते उन्होंने अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

2 min read
Aug 13, 2018
एक अंजान शख्स ने तैमूर के संग की ऐसी हरकत कि डर के मारे सहम गए छोटे नवाब, अब सैफ-करीना लेंगे यह अहम फैसला

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के किसी भी साइट पर जाने से आपको एक फोटो या एक वीडियो तैमूर की जरूर दिखाई देगी।

पटौदी खानदान का यह नन्हा चिराग जब भी घर से बाहर निकलता है तो उनके चेहरे पर कैमरा की लाइट फ्लैश करने लगती है। चाहें स्कूल हो या कोई फंक्शन तैमूर जहां भी जाते हैं लोग भी उनके पीछे-पीछे वहीं पहुंच जाते हैं।

तैमूर अली खान के घर से निकलते ही उनके आगे-पीछे हर तरफ फोटोग्राफर का जमावड़ा लग जाता है। हर इंसान की चाहत होती है कि वह तैमूर के साथ एक सेल्फी ले लें।

पिछले दिनों एक अंजान शख्स ने तैमूर के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की थी। इस घटना से स्वाभाविक तौर पर तैमूर के माता-पिता सैफ और करीना काफी घबरा गए हैं। अब इस घटना के बाद से उन्हें अपने बेटे के सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। जिसके चलते उन्होंने अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तैमूर को अब जल्द ही बॉडीगार्ड मिलने जा रहा है। तैमूर की मां यानि कि करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि, उन्हें ऐसा लगता है कि तैमूर को जरूरत से थोड़ा ज्यादा अटेंशन मिल रहा है। वह नहीं चाहती कि तैमूर को इस हद तक अटेंशन मिले। दुनिया उसे बाकी के नॉर्मल बच्चों की तरह से ही देखें।

हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें एक शख्स तैमूर के साथ पहली बार एक शख्स ने सेल्फी लेने की कोशिश की। वायरल वीडियो में तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ स्कूल जा रहे थे। इस दौरान तैमूर अपनी नैनी के गोद में था।

प्लेस्कूल के आसपास मौजूद मीडिया कर्मी तैमूर की फोटोज ले रहे थे। तभी एक शख्स अचानाक से तैमूर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस शख्स के पास आते ही तैमूर थोड़ा सहम गया था। हालांकि, तैमूर की नैनी ने वक्त रहते ही उसे बचा लिया।अभी हाल ही में फिर से लंदन की सड़कों पर एक अनजान शख्स फिर से कुछ ऐसा ही करने लगा जिसके चलते अब सैफ-करीना ने उसे बॉडीगार्ड दिलाने का अहम फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें

पापा सैफ को छोड़ सारा ने सुशांत के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट, VIRAL हुआ वीडियो!
Published on:
13 Aug 2018 03:21 pm
Also Read
View All