हॉट ऑन वेब

देखें तस्वीरें: 42 साल की उम्र में भी कुंवारी है ये अभिनेत्री, सलमान से धोखा मिलने के बाद छोड़ा था बॉलीवुड

सोमी अली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पाकिस्तान में ही की, 12 साल की उम्र के बाद वे अपने माता-पिता के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा में जाकर बस गईं।

2 min read
Jul 02, 2018
देखें तस्वीरें: 42 साल की उम्र में भी कुंवारी है ये अभिनेत्री, सलमान से धोखा मिलने के बाद छोड़ा था बॉलीवुड

नई दिल्ली। सलमान खान का करियर जितना शानदार रहा है, उतना ही विवादों से भी भरा रहा है। चाहे बात काला हिरण शिकार की हो या फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाने की। बात चाहे ऐश्वर्या के साथ विवादों की हो या संगीता बिजलानी से ब्रेकअप की, सलमान पुराने समय से लेकर वर्तमान समय तक विवादों में घिरे हुए हैं। लेकिन आज हम आपको सलमान से जुड़े एक और विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

सलमान खान का ऐश्वर्या राय और संगीता बिजलानी के साथ अफेयर के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग होंगे जो सलमान और सोमी अली के बीच रिश्तों के बारे में जानते होंगे। सोमी अली मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं। वैसे तो सोमी को बहुत कम लोग ही जानते हैं, और जो जानते भी हैं वे उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल के तौर पर ही पहचानते हैं। सोमी के पिता पाकिस्तानी और मां इराकी हैं।

सोमी अली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पाकिस्तान में ही की, 12 साल की उम्र के बाद वे अपने माता-पिता के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा में जाकर बस गईं। जानकारी के मुताबिक सोमी को बचपन से ही बॉलीवुड फिल्में काफी पसंद थीं। इसके साथ ही वे सलमान को सबसे ज़्यादा पसंद भी करती थीं। खबरों की मानें तो फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखने के बाद सोमी सलमान को पाने के लिए पागल हो गई थीं, वो किसी भी हाल में सलमान से शादी करना चाहती थीं।

जिसके बाद वे सिर्फ 16 साल की उम्र में ही फ्लोरिडा से मुंबई आ गईं। मुंबई आकर सोमी ने सबसे पहले मॉडलिंग शुरू की। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में काम की तलाश भी शुरु कर दी थी। फिल्मों में काम करने के पीछे सोमी का सिर्फ एक ही मकसद था, सलमान खान से मिलना। और हुआ भी वही, सोमी को बॉलीवुड में काम मिल गया। काम के दौरान ही सोमी और सलमान के बीच मुलाकात भी हो गई।

जिसके बाद सोमी और सलमान करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे। मुंबई आने के बाद सोमी ने 1991 से 1997 के बीच 10 फिल्मों में काम किया। साल 1999 में सलमान और सोमी का ब्रेकअप हो गया। सोमी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान और उनके ब्रेकअप की मुख्य वजह कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय थीं। इसके साथ ही सोमी ने यह भी कहा कि वो सलमान के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट के लिए किसी पर आरोप नहीं लगा सकतीं।

Published on:
02 Jul 2018 10:31 am
Also Read
View All