सैमसंग इंडिया ने बुधवार को दो नए सॉलिड स्टेट ड्राइव्स (एसएसडीज) - ‘860 प्रो’ और ‘860 इवो’ लांच किए, जिसकी कीमत क्रमश: 12,200 रुपए और 8,750 रुपए रखी गई है। ये एसएसडी उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जिन्हें तेज और भरोसेमंद प्रदर्शन की जरूरत होती है।