
नई दिल्ली। धीरे-धीरे ही सही महिलाओं को लेकर सऊदी अरब में भी बदलाव आया है। यूं तो इस रूढ़िवादी मुस्लिम देश सऊदी अरब में तेजी से सामाजिक और आर्थिक बदलाव होते रहे हैं लेकिन इस बार बदलाव के केंद्र में हैं महिलाएं। जब दुनियाभर में महिलाएं अंतरिक्ष पर पहुंच रही थीं तब सऊदी में महिलाओं का घर की देहलीज पार करना भी मुश्किल हुआ करता था। दुनियाभर में हो रहे सामाजिक बदलावों को देखते हुए सऊदी अरब भी बदलाव की ओर अग्रसर है। अभी हाल ही में हुई पिछले कुछ समय में सऊदी अरब के 32 वर्षीय राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान ने कई साहसिक फैसला लेने के बाद दुनियाभर में लोग तारीफ कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि, सऊदी अरब ने पिछले साल सितंबर में एक आदेश जारी किया गया था जिसके तहत महिलाओं को ड्राइविंग की अनुमति दी गई थी यही नहीं अब उन्हें हवाई जहाज उड़ाने की पर्मीशन मिल गई है। आपको बता दें कि, सऊदी अरब दुनिया का एकमात्र ऐसा देश था जहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। यही नहीं इसके साथ ही यहां की महिलाओं को स्टेडियम में कोई खेल देखने की अनुमति भी नहीं थी लेकिन अब महिलाएं न केवल स्टेडियम में मैच देख पा रही हैं बल्कि खेलों को लेकर उनकी सोच में भी बदलाव आया है। गौरतलब है कि, यहां महिलाओं पर अभी भी सदियों पुराने कड़े नियम, रूढ़िवादिता व सख्त कानून लागू थे। सऊदी अरब तेजी से सामाजिक बदलाव की नई फेहरिस्त में महिलाओं को हवाई जहाज उड़ाना भी शामिल हो गया है। वक्त के साथ सऊदी में महिलाओं को लेकर कई बदलाव हुए हैं उनमें अब यह भी जुड़ गया है। इसमें कोई संकोच नहीं कि इस बदलाव ने महिलाओं को आजादी से जीने का हक दिया है।