हॉट ऑन वेब

पूल में था 17 फीट लंबा मगरमच्छ, मुंह में दबा रखा था महिला का कटा सिर और…

महिला 17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वो खुद ही मगरमच्छ की शिकार हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2019, 1:54 PM IST
omg
पूल में था 17 फीट लंबा मगरमच्छ, मुंह में दबा रखा था महिला का कटा सिर

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में एक बार फिर मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। नॉर्थ सुलावेसी की रिसर्च फेसिलिटी में पेशे में साइंटिस्ट 44 साल की एक महिला को मगरमच्छ ने उस वक्त अपना निवाला बना लिया जब वह उसे खाना खिला रही थी।

मगरमच्छ के मुंह में मिला महिला के शरीर का हिस्सा

महिला का नाम डेजी तुवा बताया जा रहा है। डेजी लैब में मेरी नाम के मगरमच्छ को खाना खिलाने के लिए गई थीं और इसके बाद से ही लापता हो गई। दूसरे दिन फेसिलिटी के एक स्टाफ की नजर पानी में पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि 17 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ ग्राउंड में बैठा है और लापता साइंटिस्ट का बॉडी पार्ट उसके मुंह में है।

पूल से बाहर निकाली गई टुकड़ों मं बंटी लाश

तुरंत रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पूल से बाहर निकालकर उसके पेट का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई कि डेजी को उसी ने अपना निवाला बनाया था। इसके बाद पूल में डेजी की लाश निकाली गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि महिला को गिरी ने धक्का दे दिया हो या वह खुद गिर गई हो। दोनों ही एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: