हॉट ऑन वेब

शाहरुख खान हर महीने भरते हैं इतना बिजली का बिल, मुंबई के अलावा विदेशों में भी बना रखे हैं आलीशान बंगले

वहां उन्होंने डांस परफॉर्म दिया था जिसके लिए उन्होंने 8 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस वसूल की थी।

2 min read
shahrukh khan
शाहरुख खान हर महीने भरते हैं इतना बिजली का बिल, मुंबई के अलावा विदेशों में भी बना रखे हैं आलीशान बंगले

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरूख का जन्म आज ही के दिन साल 1965 में हुआ था, वे दिल्ली में जन्मे थे। शाहरुख के करोड़ों दीवानों में कुछ उनके घर (मन्नत) पर कल शाम से ही उमड़े हुए थे। मन्नत के बाहर लगा फैंस का हुजुम उनके बर्थडे पर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब था। लेकिन शाहरूख भी अपने फैंस का दिल नहीं दुखाना चाहते थे, लिहाज़ा वे अपने घर की बालकनी में आकर अपने सभी फैंस से मिले और उनके द्वारा दी गई जन्मदिन की शुभकामनाओं को भी स्वीकार किया। शाहरुख ने शुभकामनाओं के लिए फैंस को शुक्रिया अदा किया।

आज इस खास मौके पर हम आपको शाहरुख खान के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। मुंबई के अलावा दुबई और लंदन में भी शाहरुख खान के आलीशान बंगले हैं। इन सभी प्रॉपर्टीज़ के साथ ही शाहरुख खान का मुंबई के नज़दीक अलीबाग में एक बेहद ही विस्तृत फॉर्महाउस भी है, जहां वे अक्सर अपने फैमिली और दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख की इन सभी चारों प्रॉपर्टी कुल कीमत करीब 660 करोड़ रुपये है। हालांकि शाहरूख मुंबई में अपने घर (मन्नत) में ही परिवार के साथ रहते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान के मन्नत का मासिक बिजली बिल औसतन 43 लाख रुपये आता है। शाहरुख खान फिल्मों में काम करने के अलावा स्टेज शो पर परफॉर्म करने के साथ ही एडवरटीज़मेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। बता दें कि कुछ ही साल पहले शाहरुख ने दुबई में एक शादी अटेंड की थी, वहां उन्होंने डांस परफॉर्म दिया था जिसके लिए उन्होंने 8 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस वसूल की थी।

बताते चलें कि आज शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म जीरो का ट्रेलर भी रिलीज़ होने वाला है। उनकी ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी, जिसमें वे एक बौने शख्स का किरदार निभाते नज़र आएंगे। यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में होंगी।

Published on:
02 Nov 2018 12:38 pm