हॉट ऑन वेब

फोटोशूट कराने बिकिनी पहन पानी में गई थी मॉडल, अचानक पानी का रंग हो गया लाल.. पूरी सच्चाई जान दहल जाएगा दिल

कटरीना एले जारुत्स्की (19) नाम की मॉडल को शार्क के साथ तैरते हुए फोटोशूट कराना था।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 12:17 PM IST
model
फोटोशूट कराने बिकिनी पहन पानी में गई थी मॉडल, अचानक पानी का रंग हो गया लाल.. पूरी सच्चाई जान दहल जाएगा दिल

नई दिल्ली। अमेरिका से कुछ तस्वीरें आई हैं, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उस मंजर को महसूस करने मात्र से ही आपका रोम-रोम कांप उठेगा। फोटोशूट के दौरान कैलिफॉर्निया की रहने वाली एक मॉडल के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद वहां मौजूद लोगों की हालत खराब हो गई। दरअसल कटरीना एले जारुत्स्की (19) नाम की मॉडल को शार्क के साथ तैरते हुए फोटोशूट कराना था। जिसके लिए वे पानी में उतर भी आई थीं और शार्क के साथ तैरने लगीं। तभी देखते ही देखते कटरीना पर ऐसी मुसीबत आ पड़ी, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।

फोटोशूट के दौरान कटरीना पर एक शार्क ने पीछे से आकर हमला कर दिया। गनीमत रही कि शार्क ने कटरीना के हाथ पर हमला किया था, यदि वह सिर या किसी अन्य अंग पर हमला करता तो नतीजे सोच से भी ज़्यादा खतरनाक हो सकते थे। शार्क के हमले में मॉडल का हाथ बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया। जिस जगह पर फोटोशूट चल रहा था, वहां एक चेतावनी भी लिखी गई थी कि यहां आपकी जान को शार्क से खतरा भी हो सकता है। लेकिन पानी में स्वीमिंग के दौरान कटरीना इतनी मदमस्त हो गई थीं कि उन्होंने इस पर ध्यान ही नहीं दिया।

हमले के बाद कटरीना ने बताया कि शार्क ने उनकी कलाई को अपने दांतों में जकड़ लिया था। जिसके बाद उन्होंने काफी ज़ोर के झटके से अपना हाथ बाहर निकाला और तुरंत पानी से बाहर आ गईं। पानी से बाहर निकलते ही कटरीना को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मॉडल का इलाज किया। बता दें कि कटरीना सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर काफी चर्चित मॉडल हैं। इलाज के बाद वे फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गईं, यहां के मियामी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती हैं।

Updated on:
12 Jul 2018, 12:17 PM IST
Published on: