
नई दिल्ली: ये बात किसी से छुपी नहीं कि पाकिस्तान हमेशा भारत के लिए जहर उगलता रहता है। इसके लिए वो कई हथकंडे अपनाता रहता है, लेकिन उसे इसमें कभी कामयाबी नहीं मिलती है। वहीं अब पाक सोशल मीडिया का सहरा लेकर भारत में झूठ फैला रहा है। चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं।
क्या कहा पाक मंत्री ने
इमरान खान सरकार में मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग सेब के पेड़ काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना सेब के पेड़ काट रही है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा 'कश्मीरी मुस्लिमों को फल खाने से रोकने के लिए भारतीय सुरक्षाबल फलों से लदे पेड़ तक बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। ये दुष्ट मोदी सरकार की घृणा से भरी मानसिकता की बर्बरता है।' इसके बाद ये ट्वीट वायरल होने लगा।
सच्चाई जानना जरूरी है
वहीं हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो हमने पाया कि पाक मंत्री शिरीन मजारी झूठ फैला रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो साल 2018 में हिमाचल प्रदेश के एक मामले का है। जब साल 2015 में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने ऐपल बेल्ट से अवैध वन अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि साल 2018 में इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसमें कहा गया कि ये वीडियो शिमला का है। ऐसे में साफ पता चलता है कि पाक मंत्री भारत के लोगों के बीच जहर घोलना चाहते हैं, लेकिन उनका झूठ सबके सामने आ गया है।