हॉट ऑन वेब

Shweta Trending: जूम पर चैट लीक होने के बाद ट्विटर पर मचा हड़कंप, खुला रह गया Shweta का माइक

जूम पर ऑनलाइन क्‍लास (ZOOM ONLINE CLASS) अटेंड कर रही थीं श्‍वेता, खुला छोड़ दिया माइक। फिर अपनी सहेली से फोन पर करने लगीं बात, सबकुछ हो गया रिकॉर्ड। किसी लड़के की रिलेशनशिप के बारे में गॉसिप कर रही थीं श्‍वेता।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2021, 11:46 PM IST
ZOOM ONLINE CLASS
ZOOM ONLINE CLASS

नई दिल्‍ली। कोरोना काल के दौरान बच्चों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन क्लास ( ONLINE CLASS) दी जा रही है, लेकिन इस क्लास के दौरान कभी-कभी टीचर और बच्चे ऐसी हरकतें कर जाते हैं जो एक खबर बन जाती है। अभी हाल ही में ऑनलाइन क्लास देते समय एक टीचर की पत्नी का रोमांस जाग उठा और वो तुरंत ही वायरल हो गया। अभी इस घटना को लोग भूल भी नही पाए थे कि अब एक छात्रा (Virtual Meeting App) की बातें लीक हो रही हैं। वर्चुअल मीटिंग्‍स के दौरान श्वेता (Shweta) ने ऐसी बातें बोल दीं जिसका ऑडियो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल श्वेता नाम की छात्रा जूम पर ऑनलाइन क्‍लास ले रही थी कि इस दौरान वो माइक ऑन छोड़कर कॉल पर अपनी सहेली से बतियाने लग जाती है। मीटिंग के दौरान श्वेता अपनी फ्रेंड से किसी के रिलेशनशिप के बारे में बताने लगी। श्वेता किसी लड़का और लड़की के रिलेशन के बारे में बताते हुए कहती है कि वो लोग एक-दूसरे के करीब कैसे आ गए थे।

यही नहीं इस दौरान श्वेता यह कहती दिखती है कि वह लड़का यह जानता था कि वह मेरा इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उसके बाद भी वह उसे लेकर काफी आकर्षित था। श्वेता की ये सीक्रेट बातें मीटिंग में मौजूद 111 लोगों ने सुनी और फिर यह इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ कि ट्विटर पर ट्रेंड चल निकला। फिलहाल ट्विटर पर #Shweta तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे लेकर अब तक हजारों लोग ट्वीट कर चुके हैं। यही नहीं तमाम मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

श्‍वेता पर अब मीम्‍स की झड़ी

श्‍वेता ये नही जान पाई कि जो बातोवो अपने सहेली को बता रह है वो उस वर्चुअल क्‍लास में मौजूद 111 लोग और सुन रहे थे। बातचीत के दौरान उसे बार बार हिंट भी किया जा रहा था कि श्‍वेता तुम्‍हारा माइक ऑन है मगर श्‍वेता ने शायद आवाज बंद कर रखी थी। और वो अपनी दोस्‍त को लड़का-लड़की के रिलेशनशिप के बारे में बताने में काफी व्यस्त थीं।

उसी क्‍लास में शामिल किसी ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।अब श्‍वेता ट्विटर में टॉप पर ट्रेंड कर रहीं हैं। श्‍वेता के नाम पर मीम्‍स बन रहे हैं। श्‍वेता के साथ-साथ उस लड़के को लेकर भी खूब जोक्‍स बनाए जा रहे हैं जिसने अपनी लव लाइफ का कच्‍चा चिट्ठा श्‍वेता के आगे खोल दिया था।

Updated on:
18 Feb 2021, 11:46 PM IST
Published on: