हॉट ऑन वेब

डंके की चोट पर किन्नर से प्यार करने लगा लड़का! वो सब भी किया जो लड़का-लड़की करते हैं और फिर एक दिन

अफसोस इस अजीबो-गरीब प्रेम कहानी में भी विलेन आ गया।

2 min read
Sep 18, 2018
डंके की चोट पर किन्नर से प्यार करने लगा लड़का! वो सब भी किया जो लड़का-लड़की करते हैं और फिर एक दिन

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के शाहपुर जट का रहने वाला एक लड़का किन्नर को दिल बैठा। लड़का किन्नर के साथ एक मजबूत रिलेशनशिप में आ गया, ठीक वैसे ही जैसे एक लड़का, एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में होता है। दोनों के बीच शुरू हुआ प्यार का सिलसिला इतने ज़बरदस्त मुकाम पर पहुंच गया कि वे एक-दूसरे के बिना जीने को तैयार नहीं थे। इतना ही नहीं लड़का, किन्नर को डेट भी कर रहा था। लेकिन अफसोस इस अजीबो-गरीब प्रेम कहानी में भी विलेन आ गया। ये विलेन कोई और नहीं बल्कि लड़के का पिता था, जिसे ये सब पता चल गया था कि उनका बेटा एक किन्नर के साथ रिलेशनशिप में है।

पिता ने पहले तो अपने बेटे को सख्ती से चेतावनी दी कि वह उससे सभी तरह के रिश्ते-नाते तोड़ दे। पिता ने बेटे को समाज का डर दिखाकर किन्नर से अलग तो कर दिया, लेकिन उसके दिल से किन्नर के प्रति प्यार कम होने का नाम नहीं ले रहा था। हालांकि पिता की चेतावनी के बाद लड़के ने किन्नर ने मिलना-जुलना और सभी तरह की बातचीत खत्म कर दी। वहीं दूसरी ओर किन्नर का भी बुरा हाल हो गया, अपने प्यार को दूर जाता देख वह खुद को नहीं रोक पाई और अपने दो साथियों के साथ बीते रविवार को शाहपुर जट पहुंच गई। लड़के को जैसे ही खबर मिली कि उससे मिलने के किन्नर आया है तो वह भी खुद को नहीं रोक पाया और उससे मिलने जा पहुंचा।

सब कुछ तो ठीक ही चल रहा था, लेकिन जैसे ही लड़के के पिता को पता चला कि वह उस किन्नर से मिलने गया है तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। लड़के के पिता ने अपने साथ कुछ लोगों को इकट्ठा कर लिया और किन्नरों को बुरी तरह से पीट दिया। बताया जा रहा है कि लड़के और किन्नर की आखिरी मुलाकात जन्माष्टमी के दिन हुई थी। उसके बाद वे दोनों रविवार को मिले, जहां किन्नरों की पिटाई कर दी गई। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। किन्नरों की पिटाई से समाज के लोगों में काफी आक्रोश है, उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने कपड़े उतार दिए और जमकर बवाल काटा।

Published on:
18 Sept 2018 10:45 am
Also Read
View All