हॉट ऑन वेब

एक साथ लिखी गई थी विराट और धोनी की किस्मत, साक्षी और अनुष्का हैं मुख्य वजह

टीम इंडिया के कप्तान और पूर्व कप्तान की किस्मत बचपन में ही लिखी जा चुकी थी।
less than 1 minute read
virat

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 30 साल की हो गई हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को यूपी के अयोध्या में हुआ था। जीवन के इस दौर में आते-आते अनुष्का के पास सब-कुछ है। अनुष्का अपनी कड़ी मेहनत की वजह से आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसज़ में से एक हैं। उनके पास विराट कोहली जैसा पति है, जिसे दुनिया का हर क्रिकेट प्रेमी जानता है।

अनुष्का के बर्थडे पर आज हम आपके लिए एक ऐसी गज़ब की स्टोरी लेकर आए हैं, जिसे आप शायद ही जानते होंगे। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान और पूर्व कप्तान की किस्मत बचपन में ही लिखी जा चुकी थी। और दोनों की किस्मत में इनकी वाइफ ही मुख्य वजह हैं। आज आप देखते होंगे कि विराट और धोनी के बीच तालमेल शानदार है। विराट और धोनी के बीच की अंडरस्टेंडिंग पूरी दुनिया जानती है। जिसकी इबारत आज से कई साल पहले ही लिख दी गई थी।

दरअसल धोनी की वाइफ साक्षी और विराट की वाइफ अनुष्का बचपन से ही एक-दूसरे को जानती हैं। जबकि आप यही सोचते होंगे कि अनुष्का और साक्षी की दोस्ती शादी के बाद ही हुई होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों की पढ़ाई असम के मार्घेरिटा के सेंटमैरी स्कूल में हुई है। लेकिन किस्मत देखिए स्कूल से निकलने के बाद दोनों को इस बारे में तब मालूम चला जब कुछ साल पहले एक-दूसरे से बचपन की बातें कर रही थीं। पहले अनुष्का ने बताया कि वह असम के सेंटमैरी स्कूल में पढ़ी हैं, तभी साक्षी ने कहा कि वे खुद सेंटमैरी स्कूल से पढ़ी हुई हैं। बस फिर क्या था, अनुष्का के पास रखी हुई स्कूल ड्रेस कॉम्पिटीशन वाली फोटो देखी तो दोनों ने खुद को पहचान लिया।

Published on:
01 May 2018 05:02 pm