
नई दिल्ली। वैसे तो इंसान को डर कई सारी जीवों से लगता है, लेकिन बात अगर लड़कियों की करें तो कॉकरोच और छिपकली से इन्हें काफी डर लगता है। ये दोनों ही लगभग सभी घरों में देखने को मिल ही जाती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी ये काफी हानिकारक होते हैं।
खासकर छिपकली की अगर बात करें तो यह काफी जहरीली होती है। इसके संक्रमण से इंसान बीमार भी पड़ सकता है। इन्हीं सब कारणों के चलते लोग अपने घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं ताकि इस तरह की चीजें घर पर न पनप पाए लेकिन अगर हम आपको ये बताएं कि जिस छिपकली से आप इतनी दूरी बनाकर रख रहें हैं अगर वही आपकी तिजोरी को भरने का काम करें तो? नहीं समझें? आइए हम आपको पूरी बात खुलकर बताते हैं।
जैसा कि हम जानते हैं दुनिया में जीवों की कई सारी प्रजातियां पाई जाती हैं। ठीक वैसे ही छिपकली की भी कई प्रजातियां होती हैं। हम यहां छिपकली की उस प्रजाति के बारे में बात कर रहे हैं जिसे गीको के नाम से जाना जाता है। बता दें छिपकली की यह प्रजाति काफी दुर्लभ होती है। अगर आपको कभी गीको छिपकली के अंडे मिल जाए तो आप रातोंरात करोड़पति बन सकते हैं।
इसका उपयोग दुनिया की सबसे महंगी दवाई बनाने में किया जाता है। इस छिपकली के अंडे से बनाई गई दवाई की कीमत 40 लाख रुपए तक होती है।इसका सेवन पुरूषों में मर्दानगी बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इस छिपकली के मीट से डायबिटीज, नपुंसकता, एड्स और कैंसर की दवाएं बनाई जाती हैं।
इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पूर्वोत्तर भारत, फिलीपींस तथा नेपाल में पाई जाने वाली गीको की कीमत करोड़ों में हैं। खासकर, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में इसकी बहुत मांग है। इन्हीं सब कारणों के चलते गीको की मांग बहुत है और यही वजह है कि गीको आपको बड़ी ही आसानी से आपकी लॉटरी लगा सकती है