हॉट ऑन वेब

बिल्ली पर पानी फेंकना पड़ा महिला को भारी, कैट ने तुरंत लिया बदला, देखें वीडियो

Cat's Revenge: अक्सर ही कई इंसान जानवरों से छेड़छाड़ करते हैं। इससे वो जानवर भाग जाते हैं। पर कई बार कुछ जानवर पलटकर बदला भी ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ, जब एक बिल्ली ने उससे बदला लिया।

2 min read
Cat's revenge

इंसानों का जानवरों को परेशान करने के मामले अक्सर ही सामने आते रहते हैं। कई लोग बिना वजह जानवरों से छेड़छाड़ करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। ऐसा करके कुछ लोगों को मज़ा आता है। उनके ऐसा करने से कई बार जानवर बिना कुछ करें ही डरकर भाग जाते हैं। पर कई बार इंसानों को जानवरों से छेड़छाड़ करना भारी भी पड़ जाता है। इंसानों की हरकतों पर उन्हें सबक सिखाने के लिए कई बार जानवर उनसे बदला भी लेते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ जब वह एक बिल्ली पर पानी फेंककर उसे परेशान कर रही होती है।


महिला ने बिल्ली पर फेंका पानी

कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक महिला बिल्ली पर पानी फेंकते हुए दिखाई दे रही है। महिला के हाथ में एक बाल्टी है, जिसमें पानी भरा हुआ है। इसी बाल्टी से महिला बिल्ली पर बार-बार पानी छिड़कती है। बिल्ली भी महिला से बचने के लिए इधर-उधर जाती है, दीवार के पास जाकर भी महिला से बचने की कोशिश करती है, पर महिला फिर भी उसके पीछे-पीछे जाकर उस पर बार-बार पानी का छिड़काव करती है।

बिल्ली ने लिया बदला

महिला के बारे-बार पानी का छिड़काव करने के बाद बिल्ली गुस्से में आ जाती है। बिल्ली पर पानी फेंककर जैसे ही महिला मुड़कर जाने लगती है, बिल्ली पीछे से उस पर हमला कर देती है। बिल्ली उस महिला के कपडों पर लटक जाती है। ऐसे में महिला भी खुद को बिल्ली से बचाने की कोशिश करती है और इस चक्कर में गिर जाती है। महिला के गिरने के बाद भी बिल्ली भागती नहीं है और महिला के सामने खड़े होकर गुर्राती है। इससे महिला डरकर भाग जाती है, जैसे की वीडियो में भी दिखाया गया है।

Published on:
18 Apr 2023 03:16 pm
Also Read
View All