हॉट ऑन वेब

सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि पर होगा क्या असर

ज्योतिष के अनुसार सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर होने वाला प्रभाव तथा उनके उपाय इस प्रकार हैं।

2 min read
Oct 14, 2020
surya rashi parivartan 2020

ग्रहों का राजा सूर्य 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर राशि परिवर्तन कर अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेगा। शत्रु राशि तुला में जाने के कारण सूर्य का प्रभाव कमजोर हो जाएगा और इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा, जहां कुछ राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ रहेगा वहीं अन्य राशि वाले लोगों के लिए यह अशुभ समय और समाचार लेकर आएगा। ज्योतिष के अनुसार सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर होने वाला प्रभाव तथा उनके उपाय इस प्रकार हैं।

इस घटना का विभिन्न राशियों पर होने वाला प्रभाव इस प्रकार रहेंगे।
मेष : इनकम में कमी हो सकती है। किसी यात्रा के चलते कष्ट उठाना पड़ सकता है। सावधान रहें।

वृष : शत्रुओं को पराजित करेंगे। किसी प्रियजन का सहयोग मिलेगा, पुराना रोग दूर होगा। जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन : किसी आकस्मिक रोग के कारण कष्ट भोगना पड़ सकता है। विभिन्न कारणों के चलते स्ट्रेस तथा डिप्रेशन होगा एवं मानसिक शांति भंग होगी।

कर्क : मनचाही सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी पुराने रोग के उभर आने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी।

सिंह : परिवार में जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर पदोन्नति हो सकती है, व्यापार में लाभ होगा। किसी बड़े आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

कन्या : फिजूल के कार्यों के चलते धन हानि की संभावनाएं बन रही हैं। सुख-संपदा में कमी संभव है। कोई आकस्मिक दुर्घटना घट सकती है, सावधान रहें।

तुला : क्रोध से बचें अन्यथा किसी बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। धनहानि हो सकती है।

वृश्चिक : स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कोई विश्वसनीय साथी छल कर सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा।

धनु : रोगों से मुक्ति मिलेगी। आय के नए साधन बनेंगे, समाज में प्रतिष्ठा बढे़गी।

मकर : नया कार्य शुरू करने की संभावनाएं बन रही हैं जो भविष्य में धनलाभ देगा। कहीं से अचानक धन मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ : कार्यों में बाधा आ सकती है। विभिन्न इच्छाओं के अपूर्ण रहने से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन : संपत्ति विवाद के चलते परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी परिजन की बीमारी के कारण आपको भी कष्ट उठाना पड़ सकता है।

इन उपायों से होगा लाभ
सूर्य का राशि परिवर्तन जिनके लिए अशुभ हैं, उन्हें आदित्यह्रदयस्रोत का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु व सूर्यदेव की पूजा करने से भी लाभ होगा। यथासंभव किसी भूखे प्राणी, जानवर, पक्षी आदि को भोजन दान करें। इससे लाभ होगा।

Published on:
14 Oct 2020 09:37 am