हॉट ऑन वेब

दुनिया की ऐसी जगह जहां पर नहीं डूबता सूरज! सिर्फ 40 मिनट की होती है रात

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां दिन लंबा होता है तो रातें छोटी होती है। लेकिन एक ऐसी जगह है जहां रात 40 मिनट की होती है, वो है नॉर्वे का हेमरफेस्ट शहर। जहां 4 महीने तक सूरज ढलता ही नहीं है।
2 min read
northern
northern

हमारी दिनचर्या 24 घंटे के आस-पास घूमती है, लगभग 12 घंटे सूरज की रोशनी के साथ और शेष घंटे रात के समय होते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि धरती पर कुछ जगहों पर दिन और रात सामान्य रूस से नहीं होते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया एक जगह ऐसी भी है, जहां सूरज 4 महीने तक दिन-रात चमकता रहता है। एक ऐसी जगह है जहां रात के 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूबता है और 40 मिनट बाद ही फिर उग आता है। हम बात कर रहे है नॉर्वे की। आइए जानते है इस देश में ऐसा क्यों होता है।


आपको यह आश्चर्यजनक दृश्य उत्तरी नॉर्वे के हैमरफेस्ट शहर में देखा जाता है। यहां आधी रात को सूरज डूबता है और महज 40 मिनट के बाद पक्षी चहकने लगते हैं। यह सिलसिला एक, दो दिन नहीं बल्कि करीब ढाई महीने तक चलता है। इसलिए इसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- मरने के बाद क्या होता है? मौत के मुंह से बाहर आए लोगों ने बताए आखिरी पलों के रहस्य



नॉर्वे अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। इतना ही नहीं यहां के लोग सेहत को लेकर भी काफी जागरूक हैं। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि नॉर्वे की सबसे बड़ी विशेषता इसकी प्राकृतिक सुंदरता है। आपको बता दें कि यह देश आर्कटिक सर्कल के अंतर्गत आता है। मई से जुलाई के बीच लगभग 76 दिनों तक यहां सूर्य अस्त नहीं होता है। 4 महीने तक यहां 12 बजे रात को भी अंधेरा नहीं होता।

यह भी पढ़ें- पहली बार एक ही बेटी को दो बार जन्म देगी ये महिला! डॉक्टरों ने की अनोखी सर्जरी


40 मिनट की रात के पीछे एक खगोलीय घटना है। 21 जून और 22 दिसंबर को सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के सभी भागों में समान रूप से नहीं फैलता है। दरअसल, पृथ्वी 66 डिग्री का कोण बनाकर घूमती है। इस झुकाव के कारण दिन और रात के समय में अंतर होता है। नॉर्वे में 40 मिनट की रात 21 जून की स्थिति में होती है। इस समय पृथ्वी का संपूर्ण भाग 66 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 90 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक सूर्य के प्रकाश में रहता है और यही कारण है कि सूर्य केवल 40 मिनट के लिए अस्त होता है।

Updated on:
07 Oct 2022 04:55 pm
Published on:
30 Aug 2022 03:07 pm