दुनिया की सबसे लंबी रूसी मॉडल इकाटेरिना लिसिना अपनी हाइट को लेकर काफी परेशानी है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में उन्होंने खुद से जुड़ी एक बड़ी परेशानी का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी रोमांटिक लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी हाइट के कारण उन्हें ढंग का लड़का नहीं मिल पाता है।
दुनिया में बहुत से लोगों की हाइट कम है। वे सभी अपनी लंबाई को बढ़ाने के लिए काफी परेशान रहते है। वे सोसाइटी में अच्छे से एडजस्ट होने के लिए बहुत कुछ करते है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही इसमें सफलता मिली पाती है। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों की हाइट ज्यादा है उनको भी कई प्रकार की परेशानी से जुझना पड़ता है। आज आपको दुनिया की सबसे लंबी मॉडल के बारे में बताने जा रहे है। जो अपनी लंबाई की वजह से एक काफी अजीबोगरीब समस्या से जूझना पड़ता है। आइए जानते है सबसे लंबी होने के बावजूद उनको क्या परेशानी है।
6 फीट 9 इंच लंबी है इकाटेरिना लिसिना
हम बात कर रहे है रूस में रहने वाली मॉडल इकाटेरिना लिसिना की। इकाटेरिना लिसिना की लंबाई के चर्च पूरी दुनिया में हो रहे है। उन्होंने अपनी लंबाई के बदौलत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। इकाटेरिना की लंबाई 6 फीट 9 इंच है। उन्हें दुनिया की सबसे लंबी मॉडल माना जा गया है और उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
यह भी पढ़ें - दुल्हन की एंट्री देख 'बेकाबू' हुआ दूल्हा, कर डाली ऐसी हरकत दंग रह गए लोग, देखें वीडियो
लंबाई बनी परेशाानी
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल इकाटेरिना लिसिना अपनी लंबाई को लेकर काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि मुझे दुनिया की सबसे लंबी महिला के रूप में पहचाना जाता है। हाल ही में उन्होंने पॉडकास्ट पर बात करते हुए अपनी परेशानी का खुलासा किया है। अपनी रोमांटिक लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि हाइट के कारण उन्हें ढंग का लड़का नहीं मिल पाता है।
यह भी पढ़ें - पति ने किया कुछ ऐसा काम, खुश होकर पत्नी ने गिफ्ट कर दी 5 करोड़ की लग्जरी कार
हाइट की वजह से डेटिंग नही करते लड़के
मॉडल इकाटेरिना लिसिना का कहना है कि वह हमेशा कोशिश करती हैं कि वो अपनी लंबाई के हिसाब से लड़के देखे। उनको ज्यादा पार्टी करना नहीं पसंद है इसलिए वह बाहर जाकर लड़कों की तलाश नहीं करती हैं बल्कि डेटिंग एप्स के जरिए ही उनसे मिलना पसंद करती हैं। बहुत से लड़के मेरी हाइट को देकर डेटिंग करने से कतराते है।
कम हाइट के इंसान को डेटिंग करने को तैयार
दुनिया की सबसे लंबी मॉडल ने कहा कि उनके अनुसार रिलेशनशिप में वैसे तो हाइट मायने नहीं रखती मगर समाज में लोग उस कपल को अलग नजरों से देखते हैं जिसमें मर्द कम हाइट का होता है और औरत लंबी होती है। इसलिए वो खुद से 1 फुट छोटे हाइट के इंसान को डेटिंग करने को तैयार रहती हैं।