हॉट ऑन वेब

सनी लियोनी की जिंदगी के इस बड़े राज से उठा पर्दा, चुपके से परिवार का यह अहम सदस्य करता था उनकी मदद

सनी की जिंदगी में एक शख्स हमेशा उनके साथ रहा। पोर्न इंडस्ट्री में आने से लेकर अब तक इस व्यक्ति ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
3 min read
Jul 26, 2018
Sunny Leone
सनी लियोनी की जिंदगी के इस बड़े राज से उठा पर्दा, चुपके से परिवार का यह अहम सदस्य करता था उनकी मदद

नई दिल्ली। सनी लियोनी एक ऐसा नाम है जो पिछले कई सालों से सुर्खियों में बना हुआ है। यह कुछ भी करें वही खबरों का हिस्सा बन जाता है। रील ही नहीं इनकी रियल लाइफ को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता बनी रहती है।

आजकल सनी अपनी बायोपिक 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' के चलते फिर से सुर्खियों में है। इस बायोपिक में सनी की जिंदगी की कुछ ऐसी अनछुए पहलुओं से पर्दा उठाया गया है जिस बारे में हमें इससे पहले नहीं पता था।

आज हम आपको सनी से जुड़ी एक ऐसी ही बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

जैसा कि हम जानते हैं कि लगभग हम सभी की जिंदगी में एक शख्स ऐसा होता है जो जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव में हमारा साथ देता है। सनी की जिंदगी भी इससे परे नहीं है।

एक शख्स जो हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। उनके पोर्न इंडस्ट्री में आने से पहले से लेकर अब तक इस एक व्यक्ति ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

बता दें, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि उनका भाई संदीप वोहरा है। संदीप ने हर वक्त अपनी बहन का साथ दिया।

सनी की पहली न्यूड फोटोशूट करवाने की बात संदीप जानता था। उस समय सनी पेंटहाउस मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट करवा रही थीं। उसने उस वक्त संदीप ने न अपनी बहन को रोका और ना ही टोका बल्कि संदीप ने सनी के इस फैसले का सम्मान किया। संदीप को तो यह भी पता था कि सनी पोर्न स्टार बनने जा रही हैं।

जैसा कि अब सभी को इस बात का पता चल ही चुका है कि सनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा था। जब सनी अपना बोल्ड फोटोशूट करा रही थीं तो उस समय डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि इन फोटोज के साथ उनका नाम बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा है। बेहतर होगा कि अगर वह कोई और नाम रख लें।

उस वक्त सनी को फिर से संदीप की याद आई। संदीप को प्यार से लोग'सनी' बुलाते थे। बस करणजीत ने भी बिना कुछ और सोचे अपना नाम सनी रख लिया।

अब बात अगर लियोनी की करें तो बता दें कि एक फेमस इटालियन डायरेक्टर सार्जिओ लियोनी के नाम पर सनी का लास्ट नेम 'लियोनी' रख दिया गया।

सनी का अपने भाई के साथ रिश्ता अभी भी बिल्कुल पहले जैसा ही है। साल 2016 में सनी अपने भाई संदीप की शादी में भी शामिल हुई थीं।

Published on:
26 Jul 2018 12:14 pm