हॉट ऑन वेब

खूबसूरत चेहरा या कुंडली के 36 गुण ही नहीं हैं जरूरी, ऐसी दुल्हन लाएंगे तो 2 दिन में उजड़ जाएगी जिंदगी

जैसे-जैसे आप एक दूसरे को जानने लगते हैं पहचानने लगते हैं, यह रिश्ता कुछ कम अच्छा लगने लगता है।

2 min read
Jun 11, 2018
these types of girls become bad wives
खूबसूरत चेहरा या कुंडली के 36 गुण ही नहीं हैं जरूरी, ऐसी दुल्हन लाएंगे तो 2 दिन में उजड़ जाएगी जिंदगी

नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं होता, दो शारीर का मिलन भी नहीं होता, बल्कि यह रिश्ता तो दो आत्माओं के मिलन का होता है। शादी सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं होती, शादी होती है दो परिवारों के बीच। शादी के सिर्फ कुछ ही दिनों तक सब कुछ बहुत अच्छा लगता है जिंदगी का हर पल सुहाना लगता है लेकिन जैसे-जैसे आप एक दूसरे को जानने लगते हैं पहचानने लगते हैं, यह रिश्ता कुछ कम अच्छा लगने लगता है।

महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के लिए एक बात कही थी, चाणक्य नीति के द्वारा पुरुष, महिला, बच्चे, बूढ़े, सभी के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। मित्र एवं शत्रु या किसी भी अन्य मानवीय रिश्ते की गहराई को समझा जा सकता है। इन सभी रिश्तों को जिस नजर से हम नहीं देख सकते, उस नजरिये को इस ग्रंथ में समझाया गया है। आज इन्हीं सूत्रों में से हम कुछ आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं, जो महिलाओं से जुड़े हैं। चाणक्य के अनुसार ऊंचे कुल की लड़कियों से ही ववाह करना चाहिए चरित्रहीन और नीच कुल की लड़की से किसी भी अवस्था में शादी न करने की बात उन्होंने कही है। उनके वक्तव्यों के अनुसार, विवाह समान कुल में करना ठीक रहता है। यदि पुरुषों में भी इस तरह के अवगुण हों तो कन्याओं को भी उनसे विवाह नहीं करना चाहिए। इसलिए अपनी दुल्हन खोजते समय आप सिर्फ रंग रूप पर मत जाइए। बल्कि कुछ गुणों का भी आकंलन जरूर करें। इनमें से ये तीन अवगुण मुख्य हैं।

पहला अवगुण– जिन लड़कियों को देर तक सोने की आदत हो। जो लड़कियां बहुत ही आलसी होती हैं, ऐसी लड़की से कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए। लड़की के देर तक सोने से, घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

दूसरा अवगुण– दूसरे पुरुषो में अधिक रूचि लेने वाली लड़की। जब एक लड़की सभी पुरुषों में रुचि लेती है, तो ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

तीसरा अवगुण– कड़वा बोलने वाली महिलाओं से शादी नहीं करनी चाहिए। ऐसी महिलाओं की वजह से घर में हमेशा झगड़े होते रहते है। ऐसी महिला के कारण घर में संघर्ष भी बढ़ जाता है और आए दिन घर में कलेश होते हैं।

Published on:
11 Jun 2018 10:01 am