
आइसक्रीम खाने का शौक हर किसी को रहता है। छोटो हो या बड़ा जब घूमने के लिए घर से बाहर निकलते है तो आइसक्रीम खाना नहीं भूलते है। आज आपको आइसक्रीम को लेकर रोचक जानकारी दे रहे है। इटली के रहने वाले एक शख्स ने सिंगल कोन के अंदर 125 आइसक्रीम भरने का कारनाम किया है। दिमित्री पनिसेरा नाम के एक शख्स ने इस कारमाने के साथ एक वर्ल्स रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड बनाकर दिमित्री काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि किस्मत ने साथ दिया तो आने वाले समय में वह बहुत कुछ करने वाले है।
दिमित्री ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक ऐसा रिकॉर्ड साल 2013 में Panciera नाम के शख्स ने बनाया था। Panciera ने उस समय 58 स्कूप आइसक्रीम को एक कोन में भरकर दिखाया था। इसके बाद अश्रिता फुरमान ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। फुरमान ने एक कोन में 123 स्कूप आइसक्रीम लगाने का कारनामा किया था। अब यह भी रिकॉर्ड टूट गया है। हाल ही में दिमित्री ने एक कोन में 125 आइसक्रीम भरकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
3 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने
पिछले कुछ हफ्तों करीब 3 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए है। दुबई में अजमत खान जोकि एथलीट हैं। उन्होंने बास्केटबॉल को ड्रिबल करते हुए सबसे तेज मील दौड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया। 6 मिनट और 1 सेकंड में उन्होंने ये पूरा किया। एड्रिएन लॉन्ग नाम की एक महिला ने 10 घंटे से अधिक समय तक एक पेड़ को गले लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सितंबर में, लेह शटकेवर नाम की एक ब्रिटिश महिला ने केवल 3 मिनट में 10 जाम डोनट्स खाए। उन्होंने इसका गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से इनके कारनामे के खूब चर्चे हुए।