हॉट ऑन वेब

मनोहर लाल खट्टर के साथ सेल्फी लेना चाहता था ये लड़का लेकिन मुख्यमंत्री ने गुस्से में कर दिया कुछ ऐसा, अब ट्विटर पर हो रही है आलोचना

मनोहर लाल खट्टर के साथ सेल्फी लेने पहुंचा था शख्स करनाल का है पूरा मामला सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास
2 min read
manohar lal khattar
मनोहर लाल खट्टर के साथ सेल्फी लेना चाहता था ये लड़का लेकिन मुख्यमंत्री ने गुस्स में कर दिया कुछ ऐसा, अब ट्विटर पर हो रही है आलोचना

नई दिल्ली: आप अपने पसंदीदा शख्स को देखते ही उनके साथ सेल्फी खींचने की सोचते होंगे। अमूमन होता भी ऐसा ही है। लेकिन कई बार तो सेल्फी खिंच जाती है, तो कई बार नहीं भी। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। ये शख्स हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) के साथ सेल्फी खिंचाने के लिए गया तो सही, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

कुछ ऐसा हुआ कि नहीं मिल पाई सेल्फी

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि हरियाणा ( Haryana ) के सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल में एक इवेंट में गए थे। यहां उनके साथ चल रहे एक शख्स के हाथों में गुलाब के फूलों से भरी हुई टोकरी थी और खट्टर लोगों पर फूल बरसा रहे थे। तभी एक शख्स मनोहर लाल के साथ सेल्फी लेने के लिए वहां पहुंचा। जैसे ही इस शख्स ने अपना मोबाइल सेल्फी लेने के लिए निकाला वैसे ही खट्टर ने गुस्से में अपने फैन का हाथ नीचे की तरफ झटक दिया। शायद उनको अपने फैंस के साथ सेल्फी लेना पसंद नहीं आया। इसके बाद ये शख्स धीरे से पीछे की तरफ निकल गया क्योंकि सेल्फी तो मिली ही नहीं।

ट्विटर पर लोगों ने कही ये बातें

इस वीडियो को ट्विटर ( Twitter ) पर एनएआई ने शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा 'देखिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेल्फी लेने आए एक शख्स को कैसे साइड किया।' ऐसे में जहां मनोहर लाल को अपने फैन के साथ सेल्फी लेना पसंद नहीं आया, तो वहीं दूसरी तरफ उनका ये गुस्से वाला तरीका सोशल मीडिया ( social media ) पर लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद तो लोगों ने ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा 'क्या खट्टर जी...!!! बेचारा एक सेल्फ़ी ही तो लेना चाहता था. ये कैसा बर्ताव अपने फ़ैन से।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'माननीय मुख्यमंत्री @mlkhattar जी, आपसे उम्र में बहुत छोटा हूँ, लेकिन एक ज्ञान फिर भी आपको दे रहा हूँ: “पहाड़ चढ़ने वाला झुककर पहाड़ चढ़ता है और उतरने वाला अकड़ कर। इसीलिए, जो व्यक्ति झुक रहा है, वो पहाड़ चढ़ रहा है, और जो ‘अकड़’ रहा है, वो तेज़ी से नीचे आ रहा है!'

लोग कर रहे हैं जमकर शेयर

इस ट्वीट को अब तक 1900 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं इस पर 654 लोग अब तक रीट्वीट कर चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को लोक जमकर शेयर कर रहे हैं। लोग सीएम मनोहर लाल के इस गुस्से से काफी नाराज और गुस्से में भी हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

Updated on:
07 Jun 2019 01:04 pm
Published on:
06 Jun 2019 03:14 pm