हॉट ऑन वेब

तैरती समय लड़की के कान में घुसा जिंदा केकड़ा, कमजोर दिलवाले ना देखें वीडियो

कई बार शौक इंसान की जान पर बन आता है। ऐसे कई मामले सामने आए है। हाल ही में एक लड़की के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ। वह समंदर में नहा रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वह किसी बड़ी मुश्किल में फंसने वाली है। पानी में तैरते समय उसके कान में एक जिंदा केकड़ा घुस गया। इसके बाद लड़की की हालत खराब हो गई।

2 min read
Crab Enters girl Ear

इंसान को जीवन में बहुत सारी चीज़ों का शौक होता है। किसी को घूमने का शौक होता है, तो किसी को कपड़ों का शौक। किसी को खाने का शौक, तो किसी को पैसे कमाने का शौक। इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी है, जिनके शौक काफी अजीबोगरीब होते हैं। कई बार इंसान के लिए यह शौक काफी महंगा साबित होता है। हाल लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनकी जान आफत में फंस गई। दरअसल यह लड़की समंदर में तैर रही थी। इस दौरान उसके कान में एक जिंदा केकड़ा अपना घर समझकर घुस गया। इसके बाद लड़की की दर्द के मारे हालत खराब हो गई है। बड़ी मुश्किल से केकड़े को कान से बाहर निकाला गया।

दर्द से छटपटाती रही लड़की
पुर्तो रिको के सैन जुआन में स्नॉर्कलिंग कर रही लड़की के कान में एक छोटा सा जिंदा केकड़ा घुस गया। इसके बाद युवती काफी परेशान हो गई और तड़पने लगी। जब तक केकड़ा बाहर नहीं निकला तब तक लड़की दर्द से छटपटाती रही। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते है लड़की दर्द से कहरा रही है।

यह भी पढ़े - पाताल लोक! जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसे इस गांव में लोग जी रहे हैं ऐसी जिंदगी



वीडियो देखने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें— https://www.youtube.com/watch?v=4gP-0_RND48


बहरी भी हो सकती थी युवती
गनीयत रही की केकडे की साइज छोटी थी। अगर यह केकड़ा बड़ा होता तो लड़की का नुकसान पहुचा सकता था। इसकी वजह से वह बहरी भी हो सकती थी। इस वीडियो में आप देख सकते है कि केकड़े की वजह से लड़की दर्द से कराह रही है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े - धोखेबाज पति को महिला ने अनोखे तरीके से सिखाया सबक, पति के होश उड़ गए



जमीन पर गिरते ही भागने लगा केकड़ा
वीडियो में आप देख सकते है कि एक व्यक्ति चिमटी की मदद से कान से केकड़े को बाहर निकालता नजर आ रहा है। काफी कोशिश करने के बाद वह कान से केकड़ा बाहर निकाल पाता है। केकड़े को देखकर हर कोई चौंक जाता है। बाहर आते ही केकड़ा जमीन पर गिरता है और तेजी से दौड़ लगाने लगता है।

Updated on:
29 Apr 2022 08:17 am
Published on:
04 Apr 2022 07:21 pm
Also Read
View All