हॉट ऑन वेब

अब नहीं दिखेंगे क्रिप्टोकरेंसी के विज्ञान, ट्विटर ने लगाया बैन

नई नीति के तहत आरंभिक कॉयन निर्गम (आईसीओज) और टोकन बिक्री के विज्ञापन दुनिया भर में प्रतिबंधित किए जाते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 4:55 PM IST
Twitter
ट्विटर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापनों को अपने प्लेटफार्म पर मंगलवार से प्रतिबंधित कर देगी, क्योंकि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने इस तरह के विज्ञापनों से जुड़ी अपनी अपनी नीति में बदलाव किया है। एक रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से कहा गया है, हम ट्विटर समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हमने क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित ट्विटर विज्ञापनों के लिए नई नीति लागू की है।
Published on: