हॉट ऑन वेब

Dabboo Ratnani से फोटोशूट करवा बुरी फंसी Kiara Advani, लोगों ने कबीर सिंह को किया याद

Dabboo Ratnani का कैलेंडर लॉन्च टॉपलेस नजर Kiara Advani Soical Media पर लोगों ने किया ट्रोल
less than 1 minute read
Feb 19, 2020
twitter_memes_and_jokes_on_kiara_advanis_leafy_avatar_in_dabboo_ratnanis_2020_calendar.jpg

नई दिल्ली। डब्बू रत्नानी (Dabboo Ratnani) बॉलीवुड के सबसे जाने माने फोटोग्राफर हैं। उनके कैलेंडर के लिए बॉलीवुड की कई हीरोइन फोटोशूट करवाती हैं। बीते दिन डब्बू रत्नानी ने अपना कैलेंडर लॉन्च किया था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार आए थे। वहीं डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) का ये कैलेन्डर सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रहा है। लेकिन कुछ लोग इस कैलेन्डर के लिए हुए फोटोशूट को लेकर खूब ट्रोल कर रहे हैं। सबसे ज्यादा मीम कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के फोटो को लेकर बनाया जा रहे हैं।

कियारा पिछले की सबसे हिट फिल्म 'कबीर सिंह' इस साल की हिट फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस फोटो शूट के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि प्रिती जा आपसे ये उम्मीद नहीं थी। कुछ यूजर्स ने फोटो मॉर्फ कर कियारा आडवाणी को साड़ी पहना दी। देखिए लोगों ने कैसे-कैसे मीम शेयर किए हैं।

Published on:
19 Feb 2020 01:16 pm