
नई दिल्ली। हैदराबाद (Hyderabad Rape Case) में वेटरनरी डॉक्टर से हुई दरिंदगी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। ट्विटर (Twitter Reactions) पर नेता से लेकर आम जन मानस तभी सभी इस मसले पर अपना आक्रोश जता रहे हैं। जया बच्चन से लेकर सलमान खान तक ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाने पर जोर दिया। जबकि आम आदमी गवर्नमेंट से नियमों में बदलाव की मांग करते हुए नजर आएं।
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की गूंज भारतीय संसद में भी देखने को मिला। वहां सांसद जया बच्चन ने कहा, ऐसे लोगों को जनता के सामने पीट-पीटकर मार देना चाहिए। इस मसले पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी खुलकर बोले, उन्होंने कहा, हम अपनी बेटियों, लड़कियों और दोस्तों को नहीं बचा सकते हैं। निर्भया से लेकर प्रियंका तक के हत्यारे अभी तक घूम रहे हैं। ये बेहद शर्मनाक है। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी एक कटाक्ष भरा ट्वीट किया। उन्होंने एक कोटेशन वाली पोस्ट डाली जिसमें लिखा था कि क्या तुम बता सकते हो कि इसमें से असली जानवर कौन है।
हैदराबाद में घटे निर्मम घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी। बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान ने कहा कि ऐसे अपराधी इंसानों के भेष में असली शैतान होते हैं। जो सबसे खतरनाक होते हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी खुलकर बोले। उनका कहना था कि कोई भी सरकार अपने राज्य में इस तरह की घटना नहीं चाहेगी। यह समस्या सिर्फ कानून बनाकर खत्म नहीं होगा। इन चीजों को खत्म करने के लिए हम सभी को ऐसी अपराध के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, आरोपियों को पकड़ने और उन्हें सजा दिलाने के बजाय फालतू बयानबाजी करने से काम नहीं चलेगा। वहीं महिला संगठन की सदस्य ने लिखा, कब तक हम जुल्म सहते रहेंगे और कितनी दामिनी को ये सब झेलना पड़ेगा।