हॉट ऑन वेब

दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा, 3-3 दिन साथ रहने हुआ समझौता, अब नई आफत

हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों महिलाओं के बीच में एक अनोखा समझौता किया गया। समझोते के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने पति के साथ तीन-तीन दिन साथ रहेगी।

2 min read
two wife

नई दिल्ली। अपने पति और पत्नी को लेकर कई प्रकार के किस्से पढ़े और सुने होगे। दोनों के बीच कई खट्टी मीठी नोकझोंक देखने को मिलती है। आज आपको एक बहुत रोचक मामले के बारे में बता रहे है। दो महिला अपने पति को लेकर झगड़ा करने लगे और यह मामला थाने तक पहुंच गया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों पत्नियों का एक ही पति था। हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों महिलाओं के बीच में एक अनोखा समझौता किया गया। समझोते के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने पति के साथ तीन-तीन दिन साथ रहेगी।

रिलेशनशिप के बाद शादी
यह अजीबोगरीब मामला झारखंड के रांची से सामने आया है। याहं पर एक पति ने तीन दिनों के लिए अपनी दो पत्नियों के साथ रहने के लिए अपना अनुबंध तोड़ दिया। इसके बाद दूसरी पत्नी पुलिस स्टेशन पहुंच गई और अपने लिए न्याय की गुहार लगाने लगी। महिला ने कहा कि जब उनको न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह यहां से नहीं जाएंगी। रांची में राजेश कुमार नाम का एक बंदा पहली पत्नी के बावजूद दूसरी महिला के साथ संबंध रखता था। लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली।

पुलिस स्टेशन में धरना
पहली पत्नी ने इस शादी खूब विरोध किया। इसके बाद तीनों को थाने जाने पड़ा। वहां पर अजीब समझौता हुआ। दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। इस समझौते को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। एक अन्य पत्नी अब पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठी है।

पति, पत्नी और वो
पत्नी और प्रेमिका ने एक व्यक्ति के बीच एक समझौता हुआ है। जिसके तरहत तीन-तीन दिन सौदे होते थे। पति को एक दिन की छुट्टी भी दी गई थी। यह समझौता लिखित रूप में किया गया था। लेकिन राजेश अपनी पहली पत्नी का साथ छोड़कर वापस नहीं लौटा और दूसरी पत्नी गुस्सा हो गई। इसके बाद पुलिस भी पति, पत्नी और पत्नी के घेरे में आ गई है। पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। पहले दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा हुआ था।

Published on:
30 Jan 2021 08:02 pm
Also Read
View All