हॉट ऑन वेब

हर रात परिवार के साथ चैन की नींद सोता है, इसलिए देश के वीर जवानों चांदी के उस्तुरे से फ्री शेविंग करता है ये शख्स

उद्धव गाडेकर नाम का यह शख्स हजाम का काम करते हैं, गाडेकर महाराष्ट्र के बुलढाना में रहते हैं।
2 min read
Jul 01, 2018
gadekar
हर रात परिवार के साथ चैन की नींद सोता है, इसलिए देश के वीर जवानों चांदी के उस्तुरे से फ्री शेविंग करता है ये शख्स

नई दिल्ली। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हर रात जो हमारी नींद मुकम्मल हो रही है, उसमें हमारे देश की सेना का सबसे बड़ा हाथ है। हम सभी अपने जीवन की आखिरी सांसों तक सेना की इस सेवा के कर्ज़दार रहेंगे। ऐसे में हमारे देश में ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो सेना के वीर जवानों के लिए अपनी-अपनी हैसियत के हिसाब से उनकी सेवा में जुटे हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारी सेना के जवानों के लिए एक बेहद ही खास तरीके से सेवा में जुटे हुए हैं।

उद्धव गाडेकर नाम का यह शख्स हजाम का काम करते हैं, गाडेकर महाराष्ट्र के बुलढाना में रहते हैं। गाडेकर सेना के जवानों की एक बेहद ही खास तरह से उनकी सेवा का कर्ज़ चुका रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गाडेकर सेना के जवानों की मुफ्त शेविंग करते हैं। लेकिन इससे भी खास बात ये है कि गाडेकर के पास सेना के जवानों की शेविंग के लिए चांदी का स्पेशल उस्तुरा है, जिससे वह केवल जवानों की ही शेविंग करते हैं।

बुलढाना में रहने वाले रिटायर्ड फौजियों के साथ-साथ छुट्टियां बिताने के लिए घर आए सेना के जवानों को गाडेकर चांदी के उस्तुरे से मुफ्त सेवा प्रदान करते हैं। सेना के जवानों की इस मुफ्त सेवा के पीछे गाडेकर का एकमात्र उद्देश्य जवानों के प्रति सम्मान है। जी हां, वही जवान जो अपने घर-परिवार को छोड़कर देश के लोगों की सेवा के लिए रात-दिन, सर्दी-गर्मी में दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए सरहदों पर खड़े रहते हैं।

बताते चलें कि गाडेकर अपने इलाके के साथ-साथ आस-पास के इलाकों के भी जवानों की भी मुफ्त सेवा करते हैं। गाडेकर के मुताबिक सेना के जवानों की वजह से ही हमारे देश के लोग रात में चैन की नींद सो पाते हैं और दिन में अपने-अपने काम करते हैं। इसके अलावा गाडेकर का मानना है कि देश में रह रहे लोगों को सेना की बदौलत ही शांतिपूर्ण और सुरक्षित जीवन मिला हुआ है। गाडेकर ने बताया कि उन्होंने सेना के सम्मान के लिए अपनी ओर से ये शुरूआत की है, जिससे उन्हें काफी खुशी और सुकून मिलता है। इसके साथ ही गाडेकर के पास शेविंग कराने के लिए आने वाले जवानों को भी सम्मान की अनुभूति होती है।

Updated on:
01 Jul 2018 12:29 pm
Published on:
01 Jul 2018 12:29 pm