Gucci बेच रहा है मैले जूते कीमत 62 हजार रुपये लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि इंसान की पहचान उसके जूते से की जाती है। किसी की हैसियत का पता उसके जूतों से ही चलता है। इसलिए जूते हमेशा चमका कर रखनी चाहिए। मार्केट में कई तरह के जूते मिलते हैं। लोकल से लेकर फॉरेन ब्रैंड्स तक के शूज बाजार में छाए हैं। इंसान अपनी क्षमता और पसंद के अनुसार इनकी खरीदारी करता है।
कुछ लोगों को महंगे जूतों का शौक होता है। ऐसे लोगों के पास कीमती जूतों का कलेक्शन होता है।इंसान की यह आदत होती है कि जब भी वह किसी चीज को खरीदने जाता है तो उसकी जांच परख अच्छे से करता है और चीज अगर महंगी है तो इसे और भी बारीकि से देखा जाता है।
मशहूर कंपनी Gucci एक ऐसा जूता बेच रही है जिसकी कीमत 615 पाउंड यानी 62 हजार रुपये है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि ये दिखने में बिल्कुल मैले लग रहे हैं। Screener leather sneaker के नाम से बिक रहे ये जूते दिखने में बेहद ही गंदे लग रहे हैं।
हालांकि फैशन के इस दौर में सबकुछ चलता है, लेकिन 62हजार रुपये देकर मैले जूते खरीदने का कोई तूक नहीं बनता! सोशल मीडिया पर Gucci के इस प्रोडक्ट को लोग ट्रोल कर रहे हैं। इन्हें देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि लोगों को ये जूते पसंद नहीं आए।