हॉट ऑन वेब

बुजु्र्ग दादी ने बोली झक्कास अंग्रेजी, लोग बोले- शशि थरूर नंबर दें..देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया ( Social Media ) पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं

2 min read
Dadi speaking fluent English

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ( Video ) में दादी गजब की अंग्रेजी ( English ) बोलती दिख रही हैं। महिला का नाम दादी भगवानी देवी है और उनका ये वीडियो आईपीएस ( IPS ) अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर सोशल मीडिया पर साझा किया है।

वीडियो में आप देख सकते है कि दादी सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने हुए है। दादी से एक शख्स महात्मा गांधी के बारे में बोलने को कहता है तो वे अंग्रेजी में गांधी के बारे में बताना शुरू करती है। वह कहती हैं कि महात्मा गांधी विश्व की महान शख्सियतों में शुमार थे। वे राष्ट्रपिता थे और हिंदू मुस्लिम दोनों से ही बराबर प्रेम करते थे।

इसके साथ ही उन्होंने गांधी के साधारण जीवन के बारे में बताया। दादी के अंग्रेजी बोलने के स्टाइल को देखकर लोग काफी इंप्रेस हुए। वीडियो को वायरल ( Viral ) होते देख कई लोगों ने मजे लेने भी शुरू कर दिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि- शशि थरूर अंक दें।

अरुण बोथरा ने ये वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता शशि थरूर ( Shashi Tharoor ) को टैग भी किया है। उन्होंने वीडियो टैग करते हुए लिखा है कि जानना दिलचस्प होगा कि आप इस महिला को उसकी अंग्रेजी के लिए कितने अंक देंगे। बता दें कि शशि थरूर के अंग्रेजी ज्ञान को काफी अच्छा माना जाता है।

अक्सर उनके लिखे गए इंग्लिश के शब्दों को समझने के लिए लोगों को डिक्शनरी का सहारा लेना पड़ता है। लोग महिला के इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही दादी किसी ग्रामीण इलाके में रहने वाली दिख रही है। लेकिन दादी के अंग्रेजी ज्ञान पर कई लोग फिदा हो गए।

Published on:
02 Mar 2020 02:45 pm
Also Read
View All