हॉट ऑन वेब

ये है दुनिया का सबसे काला बच्चा, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने माना चमत्कार! हैरान कर देगा पीछे का सच

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि वायरल फोटो में कहा जा रहा है कि दुनिया के सबसे काले बच्चे का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ है
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 11:14 AM IST
doll
ये है दुनिया का सबसे काला बच्चा, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने माना चमत्कार! हैरान कर देगा पीछे का सच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक बच्चा छाया हुआ है। फेसबुक, वॉट्सऐप जैसी तमाम साइटों पर इस बच्चे की फोटो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। इस बच्चे को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे काला बच्चा है। अगर आपके पास भी इस बच्चे की कोई फोटो वायरल गली के रास्ते आई है तो आपके सामने हम इस बच्चे का पूरा कच्चा-चिट्ठा लेकर आ गए हैं।

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि वायरल फोटो में कहा जा रहा है कि दुनिया के सबसे काले बच्चे का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ है। इतना ही नहीं, वायरल पोस्ट के मुताबिक बच्चे के रंग को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी इस बच्चे को दुनिया का सबसे काला बच्चा मान लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग बच्चे के रंग के आधार पर इसे दुनिया का 8वां अजूबा भी मानने लगे हैं।

वायरल फोटो में दिख रहा ये बच्चा काला होने के साथ-साथ इतना छोटा है कि ये एक शख्स की हथेली पर ही आ गया। गोरिल्ला बंदर जैसा दिखने वाला ये बच्चा कोई जानवर नहीं, एक इंसान का बच्चा है। खैर, ये सब तो हो गईं सोशल मीडिया पर फैली बातों का एक नमूना, अब हम आपको इस बच्चे की असलियत बता देते हैं। दरअसल ये कोई बच्चा है ही नहीं, ये एक खिलौना है जिसे पॉलिमर क्ले से बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खिलौने को बीते वैलेंटाइन डे पर ई-कॉमर्स वेबसाइट eBay ने बेचा था।

eBay पर बेची गई इस गुड़िया का baby gorilla monkey Clay Doll का नाम रखा गया था। साइट पर उपलब्ध ऐसे खिलौनों को कई रंगों में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 3000-6000 रुपये के बीच निर्धारित की गई है। एक हिंदी वेबसाइट की मानें तो इस गुड़िया को बनाने वाली लीला पियरसन नाम की एक आर्टिस्ट ने बनाया था। लीला ने बताया कि उन्होंने इस गुड़िया को सबसे पहले साल 2006 में ऑनलाइन बेचा था। जिसके बाद यह काफी पसंद किया गया और इसकी मांग बढ़ गई।

Published on: