Bride Groom Video: ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जिसमें दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया कि वो हैरान रह गई।
सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो चर्चा में रहता है। इनमें कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जिन्हें देखकर कभी आपको हंसी आती होगी तो कभी हैरानी होती होगी और कुछ वीडियो फन के साथ सीख भी देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में दूल्हे के दोस्तों ने जो गिफ्ट दुल्हन को दिया है वो ही सबसे अधिक चर्चा में है जिसे देखकर दुल्हन के चेहरे का रंग ही बदल जाता है।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन शादी के बाद स्टेज पर बैठे हैं। इस बीच दूल्हे के दोस्त दुल्हन को एक गिफ्ट का बॉक्स देते हैं। दुल्हन को ये बॉक्स खोलने को कहा जाता है और वो पूरे उत्साह से उसे खोलती है। जब उसने बॉक्स के अंदर से गिफ्ट निकाला तो वो कई परत के गिफ्ट पेपर से लिपटा हुआ था। दुल्हन ने एक के बाद एक करके गिफ्ट को खोलना शुरू कर दिया। ऐसे ही दुल्हन ने गिफ्ट से कई पेपर हटाए।
आखिर में दुल्हन ने गिफ्ट खोला तो उसके हाव-भाव ही बदल गए और वो सोच में पड़ गई। उस पैकेट में एक सर्जिकल मास्क था जिसे देखते ही पहले दुल्हन सोच में पड़ गई और फिर हंस पड़ी। इसके बाद बाकी लोग भी हंसने लगे। दुल्हन हैरान थी कि इतने बड़े बॉक्स में इतना छोटा स गिफ्ट! हालांकि, इस गिफ्ट का उद्देश्य नए जोड़े को कोरोना महामारी से जुड़ा संदेश देना था।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जिसने भी देखा वो हंस-हंस कर लोटपोट हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर घंटा नाम के एक यूजर ने शेयर किया है जिसपर अब तक 2 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है।
यह भी पढ़े - पति को छोड़ दो सहेलियां शादी के रिश्ते में बंधी, जाने पूरा मामला