हॉट ऑन वेब

सड़क पर चलते-चलते प्रेग्नेंट महिला ने दिया बच्चे को जन्म, देखें वायरल VIDEO

-चीन ( China ) में झेजियांग प्रोविंस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर चल रही एक गर्भवती महिला ने बच्चे ( Pregnant Woman ) को जन्म दिया। -इसी बीच पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया ( Video Viral ) पर तेजी से वायरल हो गया। खुशी की बात है कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

2 min read
viral video pregnant woman give birth baby on road china

चीन ( China ) में झेजियांग प्रोविंस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर चल रही एक गर्भवती महिला ने बच्चे ( Pregnant Woman ) को जन्म दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे ( CCTV Video ) में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया ( Video Viral ) पर तेजी से वायरल हो गया। खुशी की बात है कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

डेली स्टार के मुताबिक, महिला गर्भवती थी और किसी काम से बाजार जा रही थी। उसके साथ सिर्फ एक बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद था। गर्भवती महिला ने सड़क पर चलते-चलते बच्चे को जन्म ( Pregnant Woman Give Birth on Road ) दिया। नवजात सड़क पर गिर पड़ा। इस परिस्थिति में महिला की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए और उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में महिला रोती हुई नजर आ रही है। जबकि, कुछ लोग महिला की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कुछ पत्थर दिल लोग भी दिखें, जो एंबुलेंस के इंतजार में खड़ी महिला को अस्पताल छोड़ने से मना कर दिया।

महिला और बच्चा दोनों हैं सुरक्षित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम चेन है और पूरी घटना 4 मई की है। चेन ने बताया, उन्हें बेटा हुआ है। उसने बताया कि एकबारगी तो ऐसा लगा कि बच्चे को बचाया नहीं जा सकता। मैं कुछ समझ नहीं पाई और दर्द शुरू हो गया। 10 मिनट बाद ही डिलीवरी हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब चेन और उसके बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के जज्बे को सलाम किया जा रहा है और दोनों के स्वास्थ्य की कामना की जा रही हैं।

Updated on:
13 May 2020 03:19 pm
Published on:
13 May 2020 03:18 pm