हॉट ऑन वेब

दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप, 10 दिन बाद होनी थी शादी

शादी से 10 दिन पहले दुल्हन की मां घर से गायब हो गई उसी दूल्हे का पिता भी घर से गायब हो गया। अब दोनों की कोई खोजखबर नहीं है।
2 min read
wedding_called_off_after_grooms_father_elopes_with_brides_mother.jpg

नई दिल्ली। लड़की अपने हाथों में शगुन की मेहंदी लगाने की तैयारी कर रही थी। अपने हम-सफर के साथ सात फेरे (Couple’s wedding) लेने के सपने देख रही थी। घर वाले भी बेटी की शादी के लिए जी जान से तैयारी में लगे हुए थे। तभी खबर मिली की दुल्हन की मां ( bride’s mother), दूल्हे का पिता (groom’s father) के साथ भाग गई। हैरान कर देनी वाली ये खबर गुजरात के सूरत जिले की है। यहां दुल्हन की मां को दूल्हे का पिता ने अपना साथ भाग ले गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के रिश्तेदार सकते में आ गए और शादी को रोकना पड़ा।

दरअसल, ये पूरा मामला प्यार का है। बताया जा रहा है कि दोनों जवानी से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन किसी कारण बस दोनों की शादी नहीं हो पाई। लेकिन दोनों अपने इस अधूरे प्यार को रिश्तेदारी में बदलना चाहते थे। लेकिन शादी के दौरान एक बार फिर उनका पुराना प्यार परवान चढ़ गया और लड़के का 48 साल का पिता और लड़की की 46 साल की मां ने एक साथ भागने का फैसला ले लिया।दोनों के गायब होने के बाद शादी को रोक दिया गया।

वहीं रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे ऐसे में दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां ने शादी कर ली होगी। बता दें दूल्हा और दुल्हन की एक साल पहले सगाई हुई थी। जिसके बाद से ही इनके मां-बाप में नजदिकीयां बढ़ रही थी।फरवरी के दूसरे हफ्ते में शादी होना थी, लेकिन पिछले 20 दिन पहले से ही दोनों अपने घर से गायब हो गए थे।

लड़की के घर वालों ने मां के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानवीन की तो पता चला कि दुल्हे का पिता भी उसी दिन से घर से गायब है. अब दोनों की कोई खोजखबर नहीं है। जिसके बाद से ही दोनों के भागने की पोल खुली। पुलिस के मुताबिक दोनों एक साथ भाग गए हैं।शादी के पहले दोनों के एक साथ गायब होने की वजह से दोनों परिवारों को शर्मिंदगीं उठानी पड़ रही है।वहीं लड़की का रो रोकर बुरा हाल है।

Published on:
21 Jan 2020 02:56 pm