अब गाय-भेड़ों के डकार लगाने पर टैक्स लगेगा। एक देश में ऐसा ही कनून लाने की तैयारी की जा रही है जिसके तहत किसानों को पशुओं के उत्सर्जन के लिए टैक्स देना पड़ेगा।
इंसानों की कई गतविधियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। दुनिया के अलग-अलग देश इनको रोकने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में न्यूजीलैंड ने एक बड़ा कदम उठाया है। देश ने कृषि से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से निपटने के लिए यह अनोखा फैसला लिया है। न्यूजीलैंड में एक ड्राफ्ट लॉ पेश किया गया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
इस ड्राफ्ट लॉ के मुताबिक, न्यूजीलैंड के किसानों की भेड़ या गाय डकारती है, तो हर बार पैसे वसूलेगा। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, अगर यह कानून का मसौदा अस्तित्व में आ जाता है, तो न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश होगा जहां किसानों से उनके पशुओं के उत्सर्जन के लिए पैसे लिए जाएंगे। अब आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं कि आखिर इस कानून के मसौद में क्या है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में 1 करोड़ मवेशी और 2.6 करोड़ भेड़े हैं। यह देश एक बड़ा कृषि निर्यातक है। यहां पर जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन होता है उसका करीब आधा कृषि से होता है। इसमें में मुख्य रूप से मीथेन शामिल है।
यह भी पढ़े- पर्यावरण प्रेमी कमा रहे सालाना 3 करोड़
इस ड्राफ्ट को सरकार और कृषि समुदाय के प्रतिनिधियों की तरफ से तैयार किया गया है। इस ड्राफ्ट प्लान के मुताबिक, साल 2025 से किसानों को जानवरों गैस उत्सर्जन के लिए टैक्स देना होगा।
जलवायु परिवर्तन मंत्री जेम्स शॉ ने इसपर जानकारी देते हुए कहा, गया, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें वातावरण में बढ़ते मीथेन की मात्रा को कम करने की आवश्यकता है। कृषि से सबसे अधिक ग्रीनहाउस का उत्पादन होता है ऐसे में उसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। लंबी और छोटी फार्म के लिए गैस की कीमतें अलग-अलग होंगी'