हॉट ऑन वेब

दुनिया की सबसे अनोखी मछली, जिसका एक दांत होता है 1 किलो का, कीमत भी है करोड़ों में

दुनिया की सबसे अनोखी प्रजाती में एक स्पर्म व्हेल (Sperm whale) का एक-एक दांत लगभग 1 किलोग्राम से भी अधिक होता है और इस एक दांत का एक छोटा टुकड़ा भी लाखों में बिकता है  

2 min read
Oct 18, 2020
why_sperm_whale_teeth_is_so_expensive_in_world.jpg
Sperm whale

नई दिल्ली। हाथी के मुँह से बाहर निकले 2 दांद बहुमूल्य माने जाते हैं। लोग इन दांतों के लिए हाथी का शिकार करते हैं। ऐसे ही लोग स्पर्म व्हेल के दांत (sperm whale teeth) के लिए भी इनका शिकार करते हैं। हालांकि इसका शिकार पैसे के साथ-साथ अपनी मनपसंद लड़की से शादी के लिए किया जाता रहा है।

प्यार का प्रतीक है व्हेल का दांत

दरअसल, द्वीप समूह फिजी में लड़की का पिता अपने होने वाले दामाद से व्हेल का दांत मांग सकता है। फिजी में वैसे ये सदियों से प्रचलित है, जिसे तबुआ (Tabua custom in Fiji) नाम से जाता जाता है। फिजी में तबुआ परंपरा को निभाने को प्रेम की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति कहा गया है। मान्यता है कि इस दांत में सुपर-नेचुरल ताकत होती है और इसे रखने पर शादी हमेशा बनी रहती है।

18वीं सदी से चली आ रही है परंपरा

द इंडिपेंडेंट के मुताबिक फिजी में ये प्रथा 18वीं सदी से चली आ रही है। यहां शादी के अलावा पहले अगर पहले कोई कबीला किसी दूसरे कबीले के प्रमुख को मारना चाहता था, तो उसे हत्यारे को पैसे नहीं, बल्कि व्हेल के दांत देने होते थे। रिपोर्ट के मुताबिक स्पर्म व्हेल मछलियों की श्रेणी की सबसे बड़ी मछली है। इनके पास 20 से 26 जोड़ा दांत होते हैं और हर दांत की लंबाई 10 से 20 सेंटीमीटर होती है। सबसे अनोखी बात ये है कि हर दांत का वजह एक किलो से अधिक होता है।


छोटा सा हिस्सा भी लाखों में बिकता है

जानकारों क मुताबिक स्पर्म व्हेल अब दुर्लभ हो चुकी है लेकिन इसकी डिमांड पहले से तेज हो गई है। इसके दांत बेशकीमती होते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक दांत का एक छोटा सा हिस्सा भी लाखों में बिकता है। बता दें फिलहाल दुनियाभर में लगभग 3 लाख स्पर्म व्हेल ही बाकी हैं लेकिन जिस तरह से इसकी तस्करी हो रही है, ये जल्दी ही खत्म हो सकती है।

Published on:
18 Oct 2020 07:00 pm