हॉट ऑन वेब

विकेटकीपर ने बल्लेबाज को उल्लू बनाकर किया आउट, लोगों ने कहा बड़ा मजा आया..देखें वायरल Video

विकेटकीपर ( WicketKeeper ) ने बल्लेबाज को चकमा देकर किया आउट अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) और सचिन ( Sachin ) को टैग किया वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वीडियो ( Video ) हुआ वायरल

less than 1 minute read
Mar 04, 2020
Cricket Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर क्रिकेट ( Cricket ) का एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में विकेटकीपर ( WicketKeeper ) बल्लेबाज को चकमा देकर आउट करता है। इस वीडियो को गिरीश परूनदेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) और बिग बी ( Big B ) को भी भी टैग किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इसलिए लोग वीडियो पर जबरदस्त कमेंट भी कर रहे है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाज गेंद को मिस कर देता है और गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में चली जाती है। लेकिन विकेटकीपर पीछे देख गेंद को फिल्डर से मांगने का इशारा करता है और जैसे ही बल्लेबाज रन लेने भाग जाता है और विकेटकीपर उसे स्टंप आउट कर देता है।

हालांकि इस वीडियो पर अभी तक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का कोई रिएक्शन नहीं आया है। मगर वीडियो ( Video ) इतना कमाल का है कि लोग उम्मीद कर रहे है कि बॉलीवुड ( Bollywood ) के शहंशाह जल्द ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

Published on:
04 Mar 2020 02:13 pm
Also Read
View All